फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने रेस्तरां के खोलने से पहले की गणपति पूजा, निक जोनस ने दिया पूरा साथ

Wed, 24 Mar 2021 12:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Mar 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Priyanka chopra restaurant puja before opening
प्रियंका चोपड़ा रेस्तरां - फोटो : instagram/maneeshkgoyal

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से न्यूयॉर्क में अपने रेस्तरां को लेकर चर्चा में हैं। अब उनका यह रेस्तरां भारतीय खाना परोसने के लिए तैयार है। रेस्तरां के खोलने से पहले प्रियंका ने यहां पूरे रीति रिवाजों के साथ पूजा करवाई है।

Priyanka chopra restaurant puja before opening
प्रियंका चोपड़ा रेस्तरां - फोटो : instagram/maneeshkgoyal

सामने आई तस्वीरों में रेस्तरां में गणपति की पूजा की जा रही है जिसमें रेस्तरां से जुड़े अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। यहां प्रियंका के साथ पति निक जोनस पूजा स्थल पर बैठे हुए हैं। पूजा के दौरान पंडित ने मंत्र पढ़े और चढ़ावे में डॉलर चढ़ाया गया।

Priyanka chopra restaurant puja before opening
प्रियंका चोपड़ा रेस्तरां - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका के दोस्त और उनके रेस्तरां पार्टनर मनीष गोयल ने पूजा की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सोना (SONA) में आज सुबह हमने एक छोटी सी पूजा रखवाई। हम पहले महमानों को बहुत जल्दी देखने वाले हैं। मेरे और प्रियंका के लिए यह बहुत जरूरी था कि हम रेस्तरां को आधिकारिक रूप से खोलने से पहले पूजा कराएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka chopra restaurant puja before opening
प्रियंका चोपड़ा रेस्तरां - फोटो : इंस्टाग्राम

'आज की सुबह इसलिए भी ज्यादा पवित्र थी क्योंकि सितंबर 2019 को भी हमने यहां निर्माण शुरू करने से पहले ऐसी ही पूजा करवाई थी ताकि भगवान का आशीर्वाद यहां मिले। उस वक्त हमने सोचा था कि 2020 की गर्मियों तक रेस्तरां खोल लेंगे। हमें पता नहीं था कि 2020 हमारे लिए क्या लेकर आएगा। उस पहले आशीर्वाद के प्रति मैं आभारी हूं जिसने हमें सही दिशा दिखाई और हमारे प्रोजेक्ट को जिंदा रखा। अब सोना तैयार है। मैं सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Maneesh K. Goyal (@maneeshkgoyal)

विज्ञापन
Priyanka chopra restaurant puja before opening
प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

कुछ समय पहले प्रियंका ने पति निक के साथ रेस्टोरेंट की पूजा करते हुए तस्वीरें भी साझा की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी दी थी कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है। 

View this post on Instagram

A post shared by Maneesh K. Goyal (@maneeshkgoyal)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed