{"_id":"605ecc518ebc3ec89761f632","slug":"priyanka-chopra-shared-restaurent-sona-opening-photos-south-indian-and-north-indian-dishes-are-available","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में मिल रहे ये खास व्यंजन, ‘सोना’ में साउथ से लेकर नॉर्थ तक का तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट में मिल रहे ये खास व्यंजन, ‘सोना’ में साउथ से लेकर नॉर्थ तक का तड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का झंडा गाड़ने वालीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में अपने नए बिजनेस की नींव भी रख दी है। उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोल दिया है। ‘सोना’ नाम के इस रेस्टोरेंट की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और विदेश में भारतीय स्वाद व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका चोपड़ा की सराहना भी कर रहे हैं। विदेश में भी अभिनेत्री के इस कदम की चर्चा हैं और मीडिया में उनकी खबरें छप रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से रेस्टोरेंट के अंदर के नजारे और खाने की तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट 'सोना'
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने नए बिजनेस की शुरुआत कर दी है। ‘सोना’ के शुभारंभ की घोषणा करते ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं। इसके अलग-अलग हिस्सों का दृश्य दिखाते हुए अभिनेत्री ने तमाम व्यंजनों की झलक भी दिखाई। बेशक चटपटे भारतीय व्यंजनों की खुश्बू और स्वाद को लेकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा।
3 of 6
सोना रेस्टोरेंट का डिजर्ट
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
इंडियन डिशेज की बात करें तो यहां भारत के अधिकतर मशहूर व्यंजन देखने को मिल रहे हैं। विदेश में मौजूद भारतीय लोग यहां अपने मनचाहे खाने का स्वाद चख सकते हैं। प्रियंका ने अपना मेन्यू भारतीय खान-पान में विलक्षणता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसलिए यहां दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट 'सोना' का डोसा
- फोटो : Insatagram- @priyankachopra
इनमें डोसा, चटनी, पकौड़े, नान और डिजर्ट जैसे व्यंजन शामिल हैं। रेस्टोरेंट की मालकिन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा ‘बेहतरीन भारतीय खाने के लिए जो चाहत शुरू हुई थी वो अब इस प्यार में बदल गई है और मैं आप सभी का यहां स्वागत करने और यहां न्यूयॉर्क में भारत का एहसास कराने का इंतजार नहीं कर सकती।’
अभिनेत्री ने टीम की मेहनत का भी जिक्र किया। इसके नामकरण को लेकर भी उन्होंने जिक्र किया है। बताया कि ये उनके पति निक का दिया हुआ नाम है। ये शब्द भी उन्होंने भारत में ही सुना था, खासकर हमारी शादी के दौरान। साथ ही यह भी बताया गया कि हमलोग कोई भारतीय और आसान नाम चाहते थे, जिसे बोलना और गूगल पर ढूंढना मुश्किल न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।