एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक लग्जरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस रवाना हुई थीं। इस इवेंट में अभिनेत्री इतने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आईं कि हर कोई उनका दीवाना हो गया है। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अपने स्टाइल और स्वैग से फैंन के दिलों में आग लगाती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जो ड्रेस और ज्वैलरी कैरी की है वह सच में कमाल की है। प्रियंका चोपड़ा ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में अभिनेत्री के साथ सिंगर लीसा और ऐनी नजर आ रही हैं।
2 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल का स्टाइल और उनका स्वैग हमेशा से जबरदस्त रहा है। अपने लुक से वह हमेशा फैंस को क्लीन बोल्ड करती रहती हैं। इस बार ही उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। लग्जरी ब्रांड के इवेंट में अभिनेत्री मैटेलिक गाउन पहना है। इस ड्रेस में वह अपने बोल्ड लुक से कहर ढा रही हैं। फ्रंट ओपन मैक्सी ड्रेस और उसकी फुल स्लीव्स अभिनेत्री के लुक को और गॉर्जियस बना रही है। प्रियंका ने ड्रेस के साथ जो नेकपीस कैरी किया है वह उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब आपको इस खूबसूरत सी ड्रेस की कीमत भी बता देते हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस रसेरियो ब्रांड की है। खूबसूरत होने के साथ-साथ ये काफी एक्सपेंसिव भी है। ये ड्रेस ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है। भारतीय करेंसी के हिसाब से इस गाउन की कीमत 1 लाख 95 हजार 987 रुपये है। वहीं प्रियंका का नेकपीस स्नेक शेप में है। इसपर सफेद स्टोन लगे हुए हैं। इसके अलावा इस नेकपीस पर गुलाबी रंग का एक बड़ा सा स्टोन भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
शिमरी ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को थोड़ा ग्लॉसी रखा है। ब्राउन न्यूड लिपस्टिक, आईशैडो और ब्लशर से प्रियंका ने अपने लुक को पूरा किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को हल्के कर्ल्स देकर खुला रखा है। इस लुक में प्रियंका की खूबसूरती देखते बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।