फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब प्रियंका खुद को ही नहीं पहचान पाईं, लोगों ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर, कहा 'प्लास्टिक चोपड़ा'

Wed, 10 Feb 2021 07:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 10 Feb 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Speaks Up About Nose Surgery in Her New Launched Book UNFINISHED
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली किताब 'अनफिनिश्ड' की रिलीज के बाद से काफी चर्चा में है। अब अभिनेत्री की गिनती बतौर लेखिका के रूप में भी होने लगी है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। देसी गर्ल ने इसमें एक और बेहद खास और जिंदगी बदल देने वाला किस्सा साझा किया है जो इस समय चर्चा का एक खास विषय बना हुआ है।

Priyanka Chopra Speaks Up About Nose Surgery in Her New Launched Book UNFINISHED
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, प्रियंका ने अपनी इस किताब में नाक की सर्जरी के बारे में खुलकर बताया है। प्रियंका ने उस समय की बात की है जब उन्होंने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी और वो मन मुताबिक न होने के कारण एक मजाक का मुद्दा बनकर रह गई। 


 
Priyanka Chopra Speaks Up About Nose Surgery in Her New Launched Book UNFINISHED
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने बताया कि 'मैं डॉक्टर के पास गई थी, जिसके लिए मेरे परिवार के लोगों ने सुझाव दिया था। उन्हें मेरी नाक की नेजल केविटी में पॉलिप मिला, जिसे हटाना था। यह सिर्फ सर्जरी से ही हट सकता था। वैसे तो यह एक साधारण बात थी लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। पॉलिप के लिए मैं सर्जरी कराने गई तो डॉक्टर से गलती से मेरी नाक की ब्राइड हट गई, जिसकी वजह से नाक का ब्रिज डैमेज हो गया। जब पट्टियां हटीं तो मैंने अपनी नाक देखी और उस समय मैं और मेरी मां, हम दोनों ही डर गए थे। मेरी असली नाक पूरी तरह से जा चुकी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Speaks Up About Nose Surgery in Her New Launched Book UNFINISHED
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा है कि ये उन दिनों की बात है जब उन्होंने अच्छा दिखने और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उस दौरान उनकी सर्जरी बिगड़ गई थी और उनका चेहरा पहले की तरह नहीं रहा था। नाक का आकार इतना बिगड़ गया कि वो खुद को शीशे में देख नहीं पाती थीं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Speaks Up About Nose Surgery in Her New Launched Book UNFINISHED
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा कि जब वो खुद को शीशे में देखती थीं तो एक अलग ही शख्स उन्हें दिखता था। यहां तक कि लोग उन्हें प्लास्टिक चोपड़ा के नाम से पुकारने लगे थे। प्रियंका ने अपनी नाक के आकार को ठीक कराने के लिए कई और सर्जरी कराई और वक्त के साथ असर भी दिखने लगा था और मेरा आत्म-विश्वास भी वापस आने लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed