फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका, शाहिद, दीपिका जैसी दिग्गज हस्तियां रह चुकी हैं जूनियर आर्टिस्ट

Wed, 16 Mar 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra started Career as a Junior Artist
प्र‌ियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट हमेशा उपेक्षित रहते हैं। हीरो-हीरोइनों के पीछे नाचते-नाचते उम्र ढल जाती हैं। लेकिन इन सितारों ने इस मिथक को तोड़ा है। कहते हैं, बॉलीवुड में नये लड़के-लड़कियों को ऐसे सुझाव दिए जाते हैं कि भूल से भी जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर करियर न शुरू करें, क्योंकि यह ठप्पा लगते हैं आपका करियर समाप्त हो जाता है, लेकिन आज हम कुछ हस्तियों से आपको अवगत कराते हैं, जिन्होंने ऐसी सभी मान्यताओं को धता बताते हुए छोटी शुरुआत के बाद बड़ा मकाम हासिल किया है।

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा

Priyanka Chopra started Career as a Junior Artist
प्र‌ियंका चोपड़ा
साल 2004 में रिलीज हुए इस सुपरडुपर हिट म्यूजिक एलबम 'बॉम्बे वाइ‌िकिंग' पर हाल ही में दोबारा लोगों की नजर पड़ी। इस बार इसकी वजह शानदार रिमिक्स गाने नहीं, बल्कि 'छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा' में हीरोइन के पीछे नाचती एक लड़की है। वह लड़की कोई और नहीं हिन्दी सिनेमा के इतिहास की वह लड़की है, जिसकी प्रतिभा का लोहा बॉलीवुड तो बॉलीवुड, हॉलीवुड ने भी माना, नाम है प्रियंका चोपड़ा।

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा

Priyanka Chopra started Career as a Junior Artist
शाहिद कपूर
कुछ यही दास्तान अभिनेता शाहिद कपूर की है। इंडस्ट्री लंबे समय तक उन्हें हीरो के तौर पर स्वीकार करने से कतराती रही। उन दिनों में शाहिद ने सुपरहिट फिल्म 'ताल', 'दिल तो पागल है' में हीरो-हीरेइनों के पीछे जूनियर आर्टिस्टों के साथ नाचते हुए देखे गए। यही नहीं, उन्होंने शुरुआती दौर में म्यूजिक एलबम का सहारा लिया। उन्होंने 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में भी काम करने की हिम्मत दिखाई। बाद में अपनी इन्हीं खूबियों के चलते वह बॉलीवुड के लाडले अभिनेताओं में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा

Priyanka Chopra started Career as a Junior Artist
दीपिका पादुकोण
आज बॉलीवुड पर राज करने वाली हीरोइन दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्मी डेब्यू किया था लेकिन उससे एक साल पहले वे हिमेश रेशमिया की एल्बम आपका सुरूर में काम कर चुकी हैं। ये उनके गाने 'नाम है तेरा तेरा' की एक झलक है।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का ये अतीत आपको दंग कर देगा

Priyanka Chopra started Career as a Junior Artist
विद्या बालन
विद्या बालन ने गायक पलाश की एल्बम गाने कभी आना तू मेरी गली में काम किया था। ये गाना बहुत हिट भी हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed