बचपन की यादें हर किसी को प्यारी होती हैं। जब बच्चे बड़े होते हैं तो वो अपने माता-पिता से ये सवाल जरूर करते हैं कि वो बचपन में कैसे दिखते थे। माता-पिता भी बच्चों के प्यारे बचपन को तस्वीरों में संजो कर रखते हैं। हर युवा अपने बचपन की तस्वीरों को देखकर खुश होता है। ऐसे ही हैं हमारे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी, जिन्होंने अपने बचपन की यादों को संजो कर रखा है और वो अक्सर अपने बचपन की तस्वीर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और उनके प्रशंसक भी उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थकते।
बचपन के दिन: स्कूल ड्रेस में गजब ढाती थीं ये हसीनाएं, इन तस्वीरों पर अब तक नहीं पड़ी होगी आपकी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक अंतराष्ट्रीय नाम बन चुकी हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ वो हॉलीवुड पर भी राज कर रही हैं। प्रियंका बचपन से ही काफी प्रतिभाशली हैं और उनके स्कूल की ये तस्वीर इस बात का प्रमाण हैं। प्रियंका अपने स्कूल के दिनों में कैबिनेट का हिस्सा और नीलगिरि हाउस की कैप्टन थीं। इस तस्वीर में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका अभिनय के मामले में तो प्रतिभाशाली हैं ही, लेकिन इसी के साथ वो हमेशा एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी आगे रहतीं हैं। बता दें कि दीपिका राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। दीपिका की ये तस्वीर बताती है कि वो पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्कूल में प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेती थीं।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा की भी स्कूल के दिनों की तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन तस्वीरों में इशकजादे गर्ल परिणीति अपने दोनों भाइयों शिवांग और सहज के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी यूनिफॉर्म पहनी है, जिसके साथ परिणीति ने दो चोटी बांधी है। इस तस्वीर में परी बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी के चेहरे पर मासूमियत बचपन से ही है। दिशा के स्कूल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में दिशा अपने कुछ स्कूल दोस्तों के साथ हैं और तस्वीर देखकर लग रहा है कि वह किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त हैं। तस्वीर में दिशा ने ग्रे रंग का सूट और सफेद रंग की सलवार पहनी है, जिसके साथ उन्होंने दुपट्टा ओढ़ा है। ये उनके स्कूल की यूनिफॉर्म है जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। स्कूल समय में दिशा के छोटे बाल हुआ करते थे।