फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में आते ही प्रियंका चोपड़ा पर फिल्मों की बरसात, पहली बार बनने जा रहीं 'मां'

Wed, 18 Apr 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra to reunite with Abhishek Bachchan for a film based on Aisha Chaudhary life
priyanka chopra
अभिषेक बच्चन दो साल बाद अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' से वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक एक सरदार का रोल निभाते नजर आएंगे। हाल ही में अभिषेक ने फिल्म की शूटिंग खत्म की हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा भी 2 साल बाद बॉलीवुड से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
Priyanka Chopra to reunite with Abhishek Bachchan for a film based on Aisha Chaudhary life
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अभिषेक बच्चन के साथ भी नजर आ सकती हैं। मुबंई मिरर की खबर के मुताबिक सोनाली बोस की फिल्म के लिए इन दो एक्टर्स के नाम पर चर्चा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि प्रियंका और अभिषेक दोनो फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद कर रहे हैं।
Priyanka Chopra to reunite with Abhishek Bachchan for a film based on Aisha Chaudhary life
priyanka chopra
खैर अगर आप सोच रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा दोस्ताना 2 के लिए साथ आ रहे हैं तो ऐसा बल्कुल भी नहीं है। जहां तक इस फिल्म की बात है, तो यह फिल्म आयशा चौधरी की लाइफ की कहानी होगी। आयशा गुरुग्राम की रहने वाली मोटिवेशनल स्पीकर थीं जिनका 2015 में निधन हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra to reunite with Abhishek Bachchan for a film based on Aisha Chaudhary life
aisha
आयशा को इम्यून डेफिसिएंसी डिसऑर्डर की समस्या थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जाने माने टॉक शोज में व्याख्यान दिए। मुंबई मिरर की खबर की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन इस फिल्म में आयशा के माता-पिता का किरदार निभाएंगे।
 
विज्ञापन
Priyanka Chopra to reunite with Abhishek Bachchan for a film based on Aisha Chaudhary life
priyanka chopra
सूत्रों की मानें तो सोनाली बोस मनमर्जियां के सेट पर अभिषेक से मिली थीं और अपना आइडिया शेयर किया। सोनाली जल्द ही स्क्रिप्ट फाइनल कर अभिषेक को सुनाएंगी। उम्मीद है फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत कर शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन को साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' में साथ देखा गया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed