देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमितों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर फिल्मी सितारे मदद के लिए सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सभी लोगों से राहत के लिए आगे आने की अपील की है। मालूम हो कि अभिनेत्री इन दिनों लंदन में हैं।
'मेरे देश में लोग मर रहे, आपकी जरूरत है', कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर प्रियंका चोपड़ा ने की मदद की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके जरिए उन्होंने संदेश दिया है। प्रियंका ने लिखा, 'भारत मेरा घर है जो कोविड से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। सभी के मदद की जरूरत है। रिकॉर्ड संख्या में लोग दम तोड़ रहे हैं। हर जगह बीमारी है और यह बड़े पैमाने पर फैल रहा है।'
View this post on Instagram
प्रियंका ने बताया कि वो खुद भी आर्थिक मदद के लिए कोशिश में जुटी हुई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि ‘निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और योगदान जारी रखे हुए हैं। हम सभी ने देखा है कि यह वायरस कहां तक फैला है। हमारे बीच एक महासागर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है।'
वहीं, वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'आखिर इस समय इतनी जरूरत क्यों है? मैं बताती हूं आपको, अस्पतालों में जगह नहीं है। एम्बुलेंस व्यस्त हैं। ऑक्सीजन की भारी कमी है। श्मशान घाट पर भारी भीड़ है। भारत मेरा घर है और लोग वहां मर रहे हैं। एक वैश्विक समुदाय के रूप में हमें आगे आना चाहिए। मैं बताती हूं कि आखिर क्यों हमें एक दूसरे की फिक्र करनी चाहिए। जब तक हर कोई सुरक्षित नहीं होता, कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए आगे आइए और इस महामारी के वक्त मदद करिए।'