प्रियंका चोपड़ा हमेशा महिलाओं के हक के लिए खड़ी हुई हैं और विचार बिना किसी डर के सबके सामने रखे हैं। आज वह अपना 36वां जन्मदिवस मना रही हैं और इस मौके पर उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल में काम करने वालों को एक खास तोहफा देने की घोषणा की है।
{"_id":"5b4f15a44f1c1b48748b5839","slug":"priyanka-chopra-will-gave-gifts-to-employees-on-her-36th-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर नौकरों को दिया खास तोहफा, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर नौकरों को दिया खास तोहफा, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
madhu chopra
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका की मां और बिजनेस पार्टनर डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि उनके यहां पर 80 प्रतिशत काम करने वाली महिलाएं हैं और इनमें से भी अधिक शादीशुदा हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रहते हुए हमने एक पॉलिसी बनाई है कि महिलाओं को ऑफिस आने का समय उनके मुताबिक होगा ताकि वो अपने घर में भी समय बिता सकें।
madhu chopra
ऑफिस टाइमिंग के अलावा हम गर्भवती महिलाओं को 12 हफ्ते की छुट्टी के साथ-साथ उनका पूरा मेडिकल खर्च भी हम ही उठाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हम महिला कर्मचारियों के छोटे बच्चों के लिए नर्सरी भी बनवा रहे हैं ताकि उनके छोटे बच्चे अपनी मां के सामने ही रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
madhu chopra
डॉ. मधु ने बताया कि हमने पुरुष कर्मचारियों के लिए भी कुछ ऐसी ही सुविधाओं का प्रावधान किया है। हमारे यहां काम करने वाले मर्दों को 4 हफ्ते की पैटरनिटी (पितृत्व) छुट्टी दिए जाने की पॉलिसी रखी है।
विज्ञापन
madhu chopra
डॉ. मधु ने बताया कि इस पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में प्रियंका ने महिलाओं के प्रति एक सहासिक कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका बॉलीवुड की पहली महिला एक्ट्रेस बनने जा रही हैं जो अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की कमाई के मुनाफे में हिस्सा लेंगी।