फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति निक के जन्मदिन पर प्रियंका ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, पोस्ट लिख बोलीं- 'हैप्पी बर्थडे जान'

Tue, 17 Sep 2019 12:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra wishes to nick jonas share a video on social media
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । प्रियंका ने पति के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । उन्होंने निक को खास तरह से विश किया । प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है । इसमें प्रियंका और निक की शादी के बाद से लेकर अब तक की जर्नी नजर आई । 
priyanka chopra wishes to nick jonas share a video on social media
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
प्रियंका और निक के साथ में बिताए हर पल इस वीडियो में कैद हैं। वीडियो के साथ प्रियंका ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा । प्रियंका लिखती हैं, 'तुम मेरी जिंदगी की रोशनी हो । तुम्हारे साथ बिताया हर दिन पहले से बेहतर होता है । तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले । तुम सबसे ज्यादा प्यार करने वाले इंसान हो । मेरा बनने के लिए शुक्रिया । हैप्पी बर्थडे जान, आई लव यू निक जोनस ।'
priyanka chopra wishes to nick jonas share a video on social media
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और इस वीडियो को अभी तक 29 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं । प्रियंका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए निक ने दिल वाली इमोजी शेयर की। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी निक को 'हैप्पी बर्थडे' कहा । प्रियंका और निक के फैंस भी दोनों को बधाई दे रहे हैं । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The light of my life. Everyday with you is better than the last. You deserve all the happiness in the world. Thank you for being the most generous loving man I have ever met. Thank you for being mine. Happy birthday Jaan. I love you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra wishes to nick jonas share a video on social media
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका की फिल्म की बात करें तो 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है । प्रियंका ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है । इस फिल्म में वो फरहान अख्तर के साथ दिखेंगी । साथ ही उनकी बेटी का रोल जायरा वसीम निभाएंगी । फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है । 
विज्ञापन
priyanka chopra wishes to nick jonas share a video on social media
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
पिछले दिनों इस फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी । इस दौरान दर्शकों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दी थी । लोगों का इतना अच्छा रिस्पॉन्स देख प्रियंका इमोशनल हो गईं और फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस को गले लगा लिया । वहीं निक भी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को देख रो पड़े थे ।

क्या सच में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बार-बार रोई थीं प्रियंका? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed