सब्सक्राइब करें

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा की शादी में हुआ कुछ ऐसा, जिंदगी भर रहेगा पछतावा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Nick wedding fight between media persons and bouncers in Jodhpur
priyanka chopra - फोटो : amar ujala

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। निकयंका ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति से धूमधाम से शादी की और आज हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगी। प्रियंका और निक जहां अपनी शादी में बिजी थीं तो वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस के बाहर एक ऐसी घटना हुई जिसका पछतावा बॉलीवुड की देसी गर्ल को जिंदगी भर रहेगा। 



Trending Videos
Priyanka Nick wedding fight between media persons and bouncers in Jodhpur
bouncers fight in priyanka wedding - फोटो : amar ujala

शादी की रस्मों से लेकर रिसेप्शन तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हर फंक्शन को सीक्रेट रखने की भरपूर कोशिश की। यहां तक कि शादी के कार्ड के साथ एक नोट भी मेहमानों को भेजा था कि शादी परिसर में फोन ले जाना मना है। प्रियंका और निक के इस फैसले से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह दोनों एक भी फोटो लीक नहीं होने देना चाहते थे। इस दौरान जब मीडियाकर्मी ने फोटो लेने की कोशिश की तो बाउंसर्स से उनकी झड़प हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Nick wedding fight between media persons and bouncers in Jodhpur
bouncers fight in priyanka wedding - फोटो : amar ujala

मीडियाकर्मियों और बाउंसर्स की झड़प की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में मीडियाकर्मी बाउंसर्स और सुरक्षाकर्मियों से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में बाउंसर्स और मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस वाले भी नजर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो बात इतनी बढ़ गई थी कि मौके पर जोधपुर पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। 

Priyanka Nick wedding fight between media persons and bouncers in Jodhpur
bouncers fight in priyanka wedding - फोटो : amar ujala

प्रियंका और निक की शादी की तो कोई तस्वीर नहीं आई हैैं लेकिन मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने जरूर आ गई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ने पीले और हरे रंग का ड्रेस पहना हुआ है तो वहीं निक कुर्ता-पायजामा में नजर आए। तस्वीरों में प्रियंका और निक बहुत खुश नजर आ रहे हैं। हिंंदू रीति-रिवाज से होने वाली शादी में प्रियंका-निक अबू जानी और संदीप खोसला के द्वारा डिजाइन की गई वेडिंग ड्रेस पहनेंगी।

विज्ञापन
Priyanka Nick wedding fight between media persons and bouncers in Jodhpur
priyanka chopra - फोटो : instagram

आपको बता दें, प्रियंका की शादी में उद्योग जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कुछ चुनिंदा हस्तियां शरीक हुई थीं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल के साथ पहुंची थीं। अंबानी परिवार, गायक मानसी स्कॉट, यूट्यबूर लिली सिंह, वीजे अनुशा दांडेकर, करण कुंद्रा के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े भी इस शादी में शरीक हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed