{"_id":"674ab20569bdfa3b9e010ad5","slug":"problem-between-aishwarya-rai-and-brother-wife-shrima-rai-social-media-rumours-2024-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai: क्या ऐश्वर्या-भाभी श्रीमा राय के रिश्ते भी हो चुके हैं खराब, सोशल मीडिया पोस्ट से मिला इशारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aishwarya Rai: क्या ऐश्वर्या-भाभी श्रीमा राय के रिश्ते भी हो चुके हैं खराब, सोशल मीडिया पोस्ट से मिला इशारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:13 PM IST
सार
पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलगाव की अटकल लगाई जा रही है। इसी बीच कुछ ऐसी घटनाएं भी हुई हैं, जिससे लग रहा है कि ऐश्वर्या और उनके भाई की बीबी श्रीमा राय का रिश्ता भी खराब हो चुका है।
ऐसा लगता है कि पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और उनके परिवारों वालों के बीच रिश्तों में दूरियां काफी बढ़ गई हैं। पहले ही अभिषेक बच्चन से उनके अलगाव की खबर जोर पकड़ रही है। वहीं अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन से भी लंबे समय से ऐश्वर्या का रिश्ता कुछ अच्छा नहीं रहा है। अब इसी लिस्ट में ऐश्वर्या की भाभी भी शामिल होती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की हैं, जिसके बाद से ऐश्वर्या के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। क्या है पूरा मामला जानिए।
2 of 5
श्रीमा राय
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shrimarai
श्रीमा राय कौन है
श्रीमा राय ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य राय की पत्नी हैं। वह पहले एक बैंकर रही हैं, इसके बाद एक ब्यूटी पेजेंट भी उन्होंने जीता। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर एक्टिव हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर की। जिसमें लिखा कि उन्होंने किसी के नाम का इस्तेमाल करके बिजनेस शुरू करने की कोशिश नहीं की है। पोस्ट में आगे उन्होंने अपने पति और सास के सपोर्ट मिलने की बात भी कही।
3 of 5
श्रीमा राय की सोशल मीडिया पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shrimarai
ऐश्वर्या के फैंस ने किया ट्रोल
इसी पोस्ट में कई यूजर्स ने श्रीमा राय को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘तुम और श्वेता दोनों उससे जलती हो। लेकिन याद रहे कि वह हमारे दिलों पर राज करती है। तुम लोग उसके करीब भी नहीं हो। उसके लिए सम्मान रखो। कोई उससे नफरत कैसे कर सकता है।’ एक और यूजर लिखती है, ‘इसमें इनकी कोई गलती नहीं है। ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत है कि भाभी को भी जलन हो रही है।’इस तरह के कई कमेंट श्रीमा राय की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने किए हुए थे। माना श्रीमा राय ने ऐश्वर्या का नाम अपनी पोस्ट में नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की बात से साफ जाहिर है कि वह ऐश्वर्या की तरफ ही इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदन
- फोटो : इंस्टाग्राम @shwetabachchan
अपने जन्मदिन पर श्वेता बच्चन को शुक्रिया कहा
कुछ दिन पहले ही श्रीमा राय ने श्वेता बच्चन को भी शुक्रिया कहा था, क्योंकि उन्होंने श्रीमा के जन्मदिन पर फूल भेजे थे। फूलों के साथ थैंक्स लिखकर श्रीमा राय ने श्वेता बच्चन को इंस्टाग्राम पर टैग किया हुआ था। जबकि ऐसा कोई पोस्ट उन्होंने ऐश्वर्या के नाम नहीं लिखा।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीमा राय
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shrimarai
आज भी एक पोस्ट की है
आज भी कुछ घंटे पहले श्रीमा राय ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें एक पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- ‘कभी दूसरे लोगों को यह बताने ना दीजिए कि आप कौन हैं।’ हो सकता है कि यह पोस्ट भी उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर ही की हो। पिछले दिनों भी एक सोशल मीडिया यूजर ने श्रीमा राय की फोटो पर लिखा कि ऐश्वर्या और आराध्या की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है। इस पर श्रीमा राय ने जवाब दिया, ‘आप उनके पेज पर उनकी ही तस्वीरें देखते हैं, हमारी तस्वीरें वहां नहीं हैं। इस बात से आप संतुष्ट हैं।’ इस बात से भी पता लगता है कि भाभी श्रीमा राय, किसी बात पर ऐश्वर्या से नाराज हैं या फिर उनके रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।