{"_id":"5d736f4e8ebc3e016d630115","slug":"producer-janak-toprani-accused-ayushmann-khurrana-upcoming-dream-girl-is-plagiarism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म बाला के बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल पर भी लगा कहानी चोरी करने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म बाला के बाद आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल पर भी लगा कहानी चोरी करने का आरोप
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों को लेकर कॉपीराइट्स के इशू तो होते ही रहते हैं, इस बात से दर्शक और फिल्मकार सभी अवगत हैं। हाल ही में आई फिल्म साहो के एक पोस्टर को लेकर अभिनेत्री लीजा रे ने बताया की यह किसी पेंटिंग का कॉपी है। फिर फिल्म साहो के निर्माताओं पर फ्रेंच निर्देशक जेरोम सले ने अपनी फिल्म की कॉपी का आरोप लगाया। इसी प्रकार अब कुछ ही दिन में रिलीज़ होने जा रही आज के सुपरहिट अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल पर भी कहानी चोरी करने का आरोप लगाया गया है।
यह आरोप फिल्म निर्माता जनक तोपरानी ने लगाया है। निर्माता जनक की मानें तो राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित फिल्म ड्रीम गर्ल की कहानी साल 2017 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कॉल फॉर फन' की कहानी से मिलती झुलती है। एक खास दिए इंटरव्यू के दौरान जनक ने ऐसा बताया है।
3 of 5
ड्रीमगर्ल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता जनक ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी कहानी के साथ दो बार बालाजी मोशन पिक्चर्स में एकता कपूर से संपर्क किया था, लेकिन जब उन्होंने इसे ठुकरा दिया, तब उन्होंने फिल्म को एक अलग फाइनेंसर के साथ बनाया। जनक ने आगे कहा कि ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने बालाजी मोशन पिक्चर्स के सीईओ से संपर्क किया, लेकिन उनकी कॉल का कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का गाना राधे राधे
- फोटो : सोशल मीडिया
जनक ने यह भी कहा की अगर ड्रीम गर्ल की कहानी और उनकी फिल्म कॉल फॉर फन की कहानी में समानताएं निकलती हैं, तो वह कानूनी रास्ता ले सकते हैं। फिर वह चाहेंगे की उन्हें लेखक और रॉयल्टी के अधिकार के रूप में फिल्म में क्रेडिट दिया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
Riteish Deshmukh-Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की आयुष्मान खुराना की फिल्म की कहानी पर चोरी के आरोप लगे हों। इससे पहले फिल्म बाला के लिए भी खुद आयुष्मान और फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने निर्देशक सुधीर मिश्रा के असिस्टेंट निर्देशक रह चुके कलम कांत चंद्रा द्वारा लगाए गए कहानी चोरी के केस में कोर्ट के काफी चक्कर काटे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।