रणवीर की फिल्म '83' का लंदन शेड्यूल खत्म, कबीर खान बोले- 'नहीं आया दोनों में कोई बदलाव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साजिद नडियाडवाला, मधु मंटेना, शिबाशीष सरकार और विष्णु इंदूरी के द्वारा को-प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म अब अपने फाइनल शेड्यूल में है। लंदन में खत्म हो चुकी शूटिंग को लेकर फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने उत्साह जताते हुए कहा की लंदन में फिल्म की शूटिंग खत्म करना बिल्कुल वर्ल्ड कप जीतने जैसा अहसास था। कबीर आगे कहते हैं "हम अपनी पूरी टीम के साथ अब इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू करेंगे। इस दौरान हमें फिल्म के लिए ऐसे सीन फिल्माए जाने हैं, जिन्हें लंदन में फिल्माने की जरूरत नहीं है, इन सीन्स के लिए अब खास तौर पर सेट तैयार किए गए हैं।'
"क्रिकेट मैच के सीन हमने लंदन में ही फिल्मा लिए हैं। फिल्म के लिए कलाकारों के साथ फिल्माए जाने वाले सीन की यह शूटिंग आखिरी चरम पर है। इस शूटिंग के बाद हम बस कुछ ऐसे सीन्स शूट करेंगे, जो यह दर्शाएंगे की जब भारत वर्ल्ड कप जीता था, तब पूरी दुनिया और देश में क्या हालात रहे थे।"
इस फिल्म की खास बात यह है की इस फिल्म में चौथी बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रील लाइफ कपल के किरदारों में नजर आएंगे। आज के सुपरस्टार्स की इस जोड़ी का निर्देशन करने के बाद कबीर दोनों की तारीफ करते हुए कहते हैं "दोनों ही कलाकार बहुत उम्दा हैं, शादी के बाद दोनों में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। बल्कि शादी ने दोनों कलाकारों को एक साथ काम करने का एक कमफर्ट जोन दिया है।"
बता दें की फिल्म के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में दीपिका का भी नाम है। अपने हिस्सों की शूटिंग पूरी करने के बाद भी वह लंदन में ही फिल्म के सेट पर रही थीं। फिल्म में वह कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभा रही हैं और उनके पति यानी रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव बने हैं। भारत की क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को दर्शाती यह फिल्म जरूर कई दिलों और दर्शकों को भावुक करने वाली है।
यह भी पढ़ें:- 83 की लंदन शेड्यूल की शूटिंग खत्म, इस अंदाज में जश्न मनाते दिखे रणवीर सिंह