{"_id":"601eea018ebc3ed64937546e","slug":"protesting-farmers-stops-bobby-deol-film-love-hostel-shoot-in-patiala-as-agitation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देओल परिवार को पंजाब-हरियाणा में काम नहीं करने देंगे किसान, पटियाला में रोकी फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देओल परिवार को पंजाब-हरियाणा में काम नहीं करने देंगे किसान, पटियाला में रोकी फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसान अंदोलन को लेकर बॉलीवुड में दो भाग अब साफ नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स मुखर रूप से अपनी बातें रख रहे हैं। वाद-विवाद के इस सिलसिले का असर भी अब दिखने लगा है। महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान उनका समर्थन न करने वाले सितारों से नाराज हैं। इसमें देओल परिवार का नाम भी शामिल है। किसान देओल परिवार से इतने नाराज हैं कि उन्हें पंजाब में शूटिंग तक नहीं करने देना चाहते।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल हॉलीवुड सिंगर रिहाना की ट्वीट को लेकर शुरू हुए विवाद पर हेमा मालिनी का तंज और भाजपा से देओल परिवार की नजदीकि के कारण किसान उनसे खासे नाराज हैं। गुस्साए किसानों का कहना है कि वे देओल परिवार को पंजाब और हरियाणा में शूटिंग नहीं करने देंगे।
3 of 5
bobby deol
- फोटो : social media
इन दिनों पटियाला जिले के देवीगढ़ इलाके में बॉबी देओल की आने वाली फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग चल रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 150-200 प्रदर्शनकारी किसानों ने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी और क्रू को बिना शूटिंग किए ही शूटिंग ही वापस जाने को कह दिया था। हालांकि उस समय बॉबी देओल वहां मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hema malini
- फोटो : amar ujala
बता दें कि देओल परिवार की ओर से इसपर अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मालूम हो कि रिहाना की ट्वीट का जवाब देते हुए हेमा मालिनी ने लिखा था कि मैं तो हैरान हूं भारत जैसे खूबसूरत देश के बारे में ये लोग ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं। आंतरिक मामलों पर बोल रहे हैं। मैं सोचती हूं कि ये लोग ऐसा कर के क्या हासिल करना चाहते हैं। किसे खुश करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब किसानों ने इस तरह की हरकत की है। बीते महीने ही जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग को किसानों ने तीन बार रोक दिया था। दो बार पटियाला और एक बार फतेहगढ़ साहिब में प्रदर्शकारी किसानों ने शूटिंग रोक दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने जाह्नवी से किसानों के समर्थन में बयान देने को भी कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।