पुलकित सम्राट स्टारर फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले दिन ही 'फुकरे रिटर्न्स' ने 8.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस धमाकेदार शुरुआत से ऐसा लग रहा है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।
'फिरंगी' की एक हफ्ते की कमाई, 'फुकरे रिटर्न्स' की झोली में एक दिन में आई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं इससे पहले रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। बता दें कि साल 2013 में 'फुकरे रिटर्न्स' का प्रीक्वल 'फुकरे' आया था। जो सुपरहिट फिल्म रही थी। हालांकि 'फुकरे' की पहले दिन की कमाई सिर्फ 2.62 करोड़ थी। एक हफ्ता खत्म होते-होते फिल्म ने 9.82 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
And the Fukreys RETURN with a BIG BANG... #FukreyReturns has an OUTSTANDING Day 1... Fri ₹ 8.10 cr. India biz.#Fukrey [2013] had collected...
Day 1: ₹ 2.62 cr
Opening weekend: ₹ 9.82 cr
Week 1: ₹ 18.42 cr
Lifetime: ₹ 36.5 cr
India biz.
फिल्म की टोटल कमाई 36.5 करोड़ रुपए हुई थी। वहीं 'फुकरे रिटर्न्स' ने एक दिन में ही 8 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। पिछले कुछ हफ्तों से कोई भी अच्छी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसलिए 'फुकरे रिटर्न्स' को इसका भी फायदा मिला है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: मां ने खोला राज, दो दिन पहले क्यों टूट गई थी शिल्पा की शादी, चली गई थीं डिप्रेशन में
बता दें कि क्रिटिक्स ने 'फुकरे रिटर्न्स' को अच्छे रिव्यूज नहीं दिए हैं। इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है। फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अली फजल, मंजू सिंह, रिचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, विशाखा सिंह, प्रिया आनंद और राजीव गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
पढ़ें- पहली फिल्म से सुपरहिट कपिल को 'फिरंगी' के कलेक्शन ने रुलाया, 30 करोड़ के नुकसान से डिप्रेशन में
फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ है और इसे 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। पिछले कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी फिल्मों का अकाल पड़ा हुआ है। ऐसे में ये कॉमेडी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब हुई है।