फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjabi Actors Work In Bollywood Films: पंजाबी कलाकारों ने जमाया बॉलीवुड में रंग, बड़े एक्टर्स को दे रहे टक्कर

Thu, 12 Dec 2024 03:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 03:18 AM IST
सार

पंजाबी गानों का भरपूर इस्तेमाल बॉलीवुड फिल्मों में होता है, वहां के सिंगर हिंदी फिल्मों में लंबे समय से गा रहे हैं। लेकिन अब बतौर एक्टर भी पंजाबी कलाकार बॉलीवुड में छा गए हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में। 

विज्ञापन
Punjabi Actors Work In Bollywood Films Like Sonam Bajwa Diljit Dosanjh Ammy Virk
गिप्पी ग्रेवाल-दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क-सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम

कुछ पंजाबी कलाकार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में बतौर एक्टर काम किया और अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इन कलाकारों के कारण बाकी पंजाबी कलाकारों के लिए भी बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए हैं। जानिए, ऐसे ही चार पंजाबी कलाकारों के बारे में, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीत लिया। 

 

Punjabi Actors Work In Bollywood Films Like Sonam Bajwa Diljit Dosanjh Ammy Virk
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम बाजवा 
हाल ही में खबर आई है कि टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ में सोनम बाजवा नजर आएंगी। खुद सोनम बाजवा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर इस बात की पुष्टि की है। सोनम की बात की जाए तो वह पंजाबी फिल्मों में एक बड़ा नाम है। साथ ही सोनम बाजवा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। अब वह हिंदी फिल्मों में भी अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाएंगी।

 

Punjabi Actors Work In Bollywood Films Like Sonam Bajwa Diljit Dosanjh Ammy Virk
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ सिर्फ गाने ही नहीं गाते हैं। वह एक अच्छे अभिनेता भी हैं। पंजाबी और हिंदी फिल्मों में अभिनय भी करते हैं। वह ‘उड़ता पंजाब’, ‘सूरमा’, ‘चमकीला’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आए। ‘चमकीला’ में उनका अभिनय देखकर तो बॉलीवुड क्रिटिक्स ने उनकी खूब तारीफ की। दिलजीत जब एक्टिंग करते हैं तो ऐसा लगता है कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। दरअसल, इसकी वजह यह है कि वो पंजाबी फिल्मों में काफी काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘जट्ट एंड जूलिएट’, ‘सुपर सिंह’, ‘अंबरसरीया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक्टिंग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Actors Work In Bollywood Films Like Sonam Bajwa Diljit Dosanjh Ammy Virk
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम gippygrewal

गिप्पी ग्रेवाल
गिप्पी ग्रेवाल भी पंजाबी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग करते हैं। वह साल 2015 में सेकंड हैंड हसबैंड में नजर आए थे, यह उनकी बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी।

 

विज्ञापन
Punjabi Actors Work In Bollywood Films Like Sonam Bajwa Diljit Dosanjh Ammy Virk
विक्की कौशल-एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk

एमी विर्क
दिलजीत की तरह ही एमी विर्क भी सिंगर और एक्टर हैं। वह कई पंजाबी फिल्मों में गाते भी हैं, अपने म्यूजिक वीडियो भी निकालते हैं। साथ ही पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। एमी विर्क भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह अजय देवगन के साथ ‘भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आए थे। इस साल वह दो हिंदी फिल्मों में दिखे, जिसमें से एक विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ रही। दोनों ही फिल्मों में एमी विर्क के रोल दमदार नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed