मनोरंजन की बात हो तो सभी इससे जुड़ी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं लेकिन फिल्मों या सीरियल के अलावा फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी जानकारी रखना चाहते हैं। सितारों की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है फैंस को अक्सर इस बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। सितारे भी खुद की लाइफ के लम्हों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। तो चलिए जानते आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: रश्मिका की शोख अदाएं और वाणी कपूर का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है और फिल्म पुष्पा के बाद से उनकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। रश्मिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें खूबसूरत साझा करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर आउटफिट के अलावा शिमरी लहंगे में भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ उन्होंने बोल्डनेस का तड़का लगाया है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा में हैं। आज वह यलो कलर की ड्रेस पहनकर अपनी आगामी फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशनल इवेंट पर पहुंची थीं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। हमेशा की तरह लाउइट मेकअप में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दिशा पाटनी हमेशा ही अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा देती हैं। इस समय एक्ट्रेस अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। आज एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपने सिजलिंग अवतार से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ब्रालेट टॉप के साथ शिमरी थाई स्लिट स्कर्ट में कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।