फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R Balki: सनी देओल की 'गदर 2' के फैन हुए आर बाल्की, 'घूमर' निर्देशक बोले- हमें गदर तब भी पसंद थी, आज भी पसंद है

Fri, 18 Aug 2023 05:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 18 Aug 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
R Balki Ghoomer director praised Sunny Deol Ameesha Patel Gadar 2 We liked Gadar then we love it today
आर बाल्की, गदर 2 - फोटो : social media

बॉलीवुड के प्रशंसित निर्देशकों में से आर बाल्की इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर जैसी स्टार कास्ट के साथ एक क्रिकेट ड्रामा फिल्म लेकर आए निर्देशक की कहानी की सभी तारीफ कर रहे हैं। 'घूमर' की पूरी टीम इसका जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। इसी क्रम में निर्देशक आर बाल्की ने एक इंटरव्यू में समय के साथ फिल्म निर्माण कैसे बदल गया है, इसके बारे में और यहां तक कि सनी देओल की 'गदर 2' की भी प्रशंसा की है।

R Balki Ghoomer director praised Sunny Deol Ameesha Patel Gadar 2 We liked Gadar then we love it today
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनिल शर्मा निर्देशित और सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा अभिनीत 'गदर 2' का नाम इस समय पूरे देश में गूंज रहा है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। 22 साल पहले रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' के इस सीक्वल को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की तारीफ मिल रही है। इतना ही नहीं बहुत से बॉलीवुड सितारों ने भी आगे बढ़कर फिल्म में सनी पाजी के एक्शन को सराहा है। सुनील शेट्टी, अनुपम खेर और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों के बाद अब आर बाल्की भी 'गदर 2' के फैन हो गए हैं। 'घूमर' के निर्देशक ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही फिल्म की जमकर तारीफ की।
Bollywood: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं पर लगा प्यार में बेवफाई करने का आरोप, लोगों ने दिया धोखेबाज का टैग

R Balki Ghoomer director praised Sunny Deol Ameesha Patel Gadar 2 We liked Gadar then we love it today
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया

'घूमर' के निर्देशक ने कहा, 'बिल्कुल वही, हम बिल्कुल वही हैं। कोई नहीं बदला, कुछ भी नहीं बदला। हमें गदर पसंद है। हमें तब गदर पसंद थी, आज भी हमें गदर पसंद है। और लोग हर तरह का सिनेमा बनाते हैं। हम सभी विभिन्न प्रकार का सिनेमा बनाने का प्रयास करते हैं क्योंकि अब आपके पास प्रदर्शन के लिए ज्यादा प्लेटफॉर्म्स हैं और बस इतना ही। लेकिन, हमारा मूल टेस्ट, हम क्या आनंद लेते हैं, हम क्या पसंद करते हैं, इस देश में ज्यादातर लोग क्या पसंद करते हैं वह ज्यादा नहीं बदला है। बहुत बहुत कम बदला है।'
Rajkummar Rao: 'मैं उन्हें अलग तरीके से प्रस्तुत करना चाहता हूं', भगत सिंह की भूमिका निभाने पर बोले राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
R Balki Ghoomer director praised Sunny Deol Ameesha Patel Gadar 2 We liked Gadar then we love it today
घूमर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर बाल्की की आज यानी 18 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' की बात करें तो यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर, अंगद बेदी और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'घूमर' एक ऐसी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी की कहानी है, जो अपना हाथ गंवा देती है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका में हैं वहीं सैयामी खेर ने क्रिकेटर प्लेयर की भूमिका निभाई है। अभिषेक, सैयामी के किरदार को जुझारू रूप से लड़कर अपने सपनों को फिर से हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जो किसी को भी विपरीत परिस्थितियों से लड़कर अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। यह फिल्म सिखाती है कि लाख अड़चनों के बाद भी आपको हार नहीं माननी चाहिए और कामयाब होने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए।  
विज्ञापन
R Balki Ghoomer director praised Sunny Deol Ameesha Patel Gadar 2 We liked Gadar then we love it today
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गदर 2' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां 2001 में इसकी पहली फिल्म खत्म हुई थी। 'गदर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अमीषा पटेल सकीना के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा ने भी सनी देओल का कदम से कदम मिलाकर साथ दिया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 301.63 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed