फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान के बाद अब आर माधवन कोरोना से संक्रमित, अभिनेता ने मजेदार अंदाज में ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 25 Mar 2021 02:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Mar 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
R madhavan announce that he has been diagnosed with Covid 19
आर माधवन, आमिर खान - फोटो : twitter@ActorMadhavan

अभिनेता आमिर खान के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। आमिर खान के बाद अब आर माधवन को कोरोना हो गया है। माधवन ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में यह जानकारी साझा की है।

R madhavan announce that he has been diagnosed with Covid 19
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

माधवन ने 3 इडियट्स का एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें आमिर खान के साथ वे बैठे हुए हैं। उन्होंने लिखा कि आखिरकार ‘वायरस’ ने ‘रैंचो’ के बाद ‘फरहान’ को पकड़ लिया है और यह एक ऐसी जगह है जहां वे नहीं चाहते कि ‘राजू’ आए।  

R madhavan announce that he has been diagnosed with Covid 19
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy

माधवन ने ट्वीट कर लिखा कि ‘फरहान ने रैंचो को फॉलो किया और वायरस हमेशा हमारे पीछे रहा लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। लेकिन ऑल इज वेल और कोविड जल्दी ठीक हो जाएगा। यह ऐसी जगह है जहां हम राजू को नहीं चाहते। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मैं अच्छी तरह से स्वास्थ्य लाभ कर रहा हूं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
R madhavan announce that he has been diagnosed with Covid 19
आर माधवन  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 3 इडियट्स में माधवन ने फरहान का किरदार निभाया। आमिर फिल्म में रैंचो के रोल में थे। शरमन जोशी के किरदार का नाम राजू और बोमन ईरानी फिल्म में वीरू सहस्त्रबुद्धि (वायरस) के किरदार में थे। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
R madhavan announce that he has been diagnosed with Covid 19
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि आमिर खान की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक अभिनेता ने शुरुआती लक्षणों के बाद अपना कोरोना संक्रमण टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह घर पर ही पृथकवास में हैं और कोरोना के उपचार के लिए सारी जरूरी एहतियात का पालन कर रहे हैं। आमिर ने इस परीक्षण के बाद अपनी खैरियत पूछने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियातन अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed