फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी और श्रीदेवी थीं अच्छी सहेलियां, दोस्ती के नाम पर मिला धोखा

Thu, 25 Mar 2021 01:33 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 25 Mar 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Mona Shourie Kapoor Death Anniversary Know Lesser Known Facts About Boney Kapoor First Wife
मोना कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : Instagram

बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की मौत आज ही के दिन साल 2012 में कैंसर की वजह से हो गई थी। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि मोना केवल एक हाउस वाइफ थीं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वो एक सफल बिजनेस वुमन और प्रोड्यूसर रही थीं। आज मोना की पुण्यतिथि पर जानिए उनके बारे में कुछ और दिलचस्प बातें...

Mona Shourie Kapoor Death Anniversary Know Lesser Known Facts About Boney Kapoor First Wife
मोना कपूर - फोटो : social media

मोना मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक 'बिजनेस एड्स' और 'मशीन एक्सपोर्ट्स' संभाला। FCL के निदेशक के रूप में, वह फिल्म शीशा के लिए प्रोडक्शन को-ऑर्डिनेटर थीं। मोना ने 2005 में इंडियन टेली अवार्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में भी काम किया। उन्होंने हेरा फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टेलीविजन शो का निर्माण किया। युग को दर्शकों और मीडिया और प्रायोजकों दोनों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया। 

Mona Shourie Kapoor Death Anniversary Know Lesser Known Facts About Boney Kapoor First Wife
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ - फोटो : Social Media

साल 1983 में मोना ने बोनी कपूर से शादी की थी। साल 1985 में उन्होंने बेटे अर्जुन कपूर को जन्म दिया और 1987 में बेटी अंशुला कपूर का जन्म हुआ। परिवार में सब ठीक चल रहा था लेकिन शादी के 13 साल बाद अचानक बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी की खबर सामने आई। तब मोना के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्हें एहसास हुआ कि उनका घर टूट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mona Shourie Kapoor Death Anniversary Know Lesser Known Facts About Boney Kapoor First Wife
मोना कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : फाइल

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो मुझे धक्का लगा।

विज्ञापन
Mona Shourie Kapoor Death Anniversary Know Lesser Known Facts About Boney Kapoor First Wife
मोना कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मोना और श्रीदेवी बहुत अच्छी सहेलियां थीं लेकिन बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी की शादी ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। मोना ने इंटरव्यू में कहा था कि  बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। शायद यही वजह है कि अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां का दर्जा नहीं दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed