फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेमडेसिवीर की कालाबजारी करने वालों पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'हमारे बीच राक्षस भी हैं'

Sat, 01 May 2021 12:34 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 01 May 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan Warns Fans Of Covid-19 Drugs Fraud Says There Are Devils Amongst Us
आर माधवन - फोटो : Twitter

देश के कई राज्य कोरोना महामारी से जंग लड़ रहे हैं और इसे हराने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। संकट के इस वक्त में जहां एक तरफ मरीजों की जान बचाने के लिए दवाइयों और ऑक्सीजन के लिए लोग भटक रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इन दवाइयों की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर अभिनेता आर. माधवन ने गुस्सा जाहिर किया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है।

R Madhavan Warns Fans Of Covid-19 Drugs Fraud Says There Are Devils Amongst Us
आर माधवन

कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड, रेमडेसिवीर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी लोग मदद मांग रहे हैं। ऐसे में ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कालाबाजारी भी खूब हो रही है और उन्हें महंगे दामों में बेचा जा रहा है। तो वहीं आर. माधवन ने ऐसे लोगों से बचने की गुहार लगाई है। 

R Madhavan Warns Fans Of Covid-19 Drugs Fraud Says There Are Devils Amongst Us
आर माधवन

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'फ्रॉड एलर्ट, लोग सचेत रहें। मिस्टर अजय अग्रवाल तीन हजार रुपये में रेमडेसिवीर दवा बेच रहे हैं। यह आपसे आईएमपीएस के जरिए पैसे एडवांस में मांगेंगे ताकि वह पैन इंडिया के जरिए तीन घंटे में आप तक डिलीवर हो जाए और फिर बाद में वह फोन नहीं उठाएंगे। ऐसे जालसाजों से सावधान रहे। यह आदमी फ्रॉड है। मुझे भी यह प्राप्त हुआ। कृपया ध्यान रखें। हमारे बीच ऐसे राक्षस भी हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan Warns Fans Of Covid-19 Drugs Fraud Says There Are Devils Amongst Us
आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता

हाल ही में आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में माधवन की पत्नी गरीब बच्चों को पढ़ा रही हैं। माधवन की पत्नी घर पर ही है और वो वीडियो के जरिए बच्चों को पढ़ाती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, 'जब आपकी पत्नी आपको छोटा महसूस कराए।'  

विज्ञापन
R Madhavan Warns Fans Of Covid-19 Drugs Fraud Says There Are Devils Amongst Us
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'

वर्क फ्रंट की बात करें तो माधवन की अपकमिंग फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफैक्ट' का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। ये फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' एक बायोपिक है जो एक साइंटिस्ट पर आधारित है। इस फिल्म में माधवन साइंटिनस्ट नंबी नारायणन का किरदार निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed