{"_id":"5bb9b8b4867a5514c3347dd3","slug":"raaj-kumar-facts-about-affair-with-meena-kumari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पति के सामने ही इस अभिनेत्री से रोमांस करते राजकुमार तो देखते ही चिढ़ जाते थे कमाल अमरोही","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब पति के सामने ही इस अभिनेत्री से रोमांस करते राजकुमार तो देखते ही चिढ़ जाते थे कमाल अमरोही
Sun, 07 Oct 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड कलाकार राजकुमार का काफी बड़ा नाम रहा है। फिल्मों में उनकी एक्टिंग और डायलॉग्स से लाखों दर्शक कायल थे। फिल्म इंडस्ट्री में राजकुमार के किस्से भी सुनने को मिल चुके हैं। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मीना कुमारी के साथ भी उनके कई किस्से हैं। ट्रेन के अपार्टमेंट में एक अजनबी पर्चे पर लिखता है- आपके पांव बहुत हसीन हैं इन्हें जमीन पर मत उतारना, मैले हो जाएंगे। उस पर्चे को मीना कुमारी के पैरों की उंगलियों में फंसाकर अगले स्टेशन पर उतर जाता है। फिल्म पाकीजा के इस सीन में दिखे यह अजनबी थे एक्टर राजकुमार।
राजकुमार के जन्मदिन पर जानते हैं कि उनके और मीना कुमारी के इश्क के किस्से।
2 of 7
यह वही राजकुमार थे जो फिल्मों में अपनी डायलॉग डिलीवरी की वजह से जाने जाते थे। वैसे तो मीना कुमारी का नाम कई लोगों से जोड़ा गया। सुना जाता है कि फिल्म 'बैजू बावरा' के निर्माण के दौरान एक्टर भारत भूषण ने भी अपने प्यार का इजहार मीना से किया था।
3 of 7
राजकुमार को तो मीना कुमारी से इतना इश्क हो गया कि वह मीना के साथ सेट पर काम करते समय अपने डायलॉग भूल जाते थे। बस मीना के मुंह की तरफ ही ताकते रहते थे। पकीजा में पहले धर्मेंद्र को साइन किया गया था, लेकिन उन दिनों मीना और धर्मेंद्र के अफेयर के चर्चे हर जुबान पर थे और इससे चिढ़कर उनके पति कमाल ने धर्मेंद्र को पाकीजा से निकालकर उनका रोल राजकुमार को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लेकिन यहां भी उनके साथ धोखा हो गया। राजकुमार का दिल भी मीना कुमारी पर आ गया। कहते हैं कि मीना कुमारी के साथ ट्रेन वाले सीन को करते हुए पहली बार जब राजकुमार ने करीब से मीना के पैरों को देखा तो वह मीना की खूबसूरती के मुरीद हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 7
कमाल को राजकुमार से भी जलन होने लगी थी और उन्होंने फिल्म में दोनों के बहुत ही कम सीन साथ में करवाए। लेकिन फिल्म का एक गाना बेहद रोमांटिक था और उसे फिल्माया जाना भी बहुत जरूरी था। कमाल ने मीना की आंखों से ही प्यार बरसाने की कोशिश करवाई थी, दोनों को साथ में ज्यादा ना दिखाकर खूबसूरत रोमांटिक मौसम और नजारों पर ज्यादा फोकस किया था। वह गाना था- चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।