{"_id":"5bb9d62a867a5568595c921c","slug":"bigg-boss-12-when-salman-khan-evicted-bb-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' ने सलमान खान को ही घर से कर दिया निष्कासित, इस नियम के उल्लंघन का लगा आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस' ने सलमान खान को ही घर से कर दिया निष्कासित, इस नियम के उल्लंघन का लगा आरोप
Sun, 07 Oct 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते सलमान खान और गोविंदा ने खूब मस्ती की। गोविंदा अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। बिग बॉस की शुरुआत होती है और सलमान-गोविंदा एक बेड पर सोए रहते हैं। जैसा कि बिग बॉस के घर में होता है, सुबह होते ही 'पार्टनर' फिल्म का टाइटल सॉन्ग बज उठता है।
2 of 5
bigg boss
सलमान-गोविंदा उठते हैं और बिग बॉस को गुड मॉर्निंग कहते हैं। उठने के बाद सलमान खान, गोविंदा को नाश्ता का ऑफर करते हैं तभी गोविंदा बताते हैं कि वो तो अपने घर से चने लेकर आए हैं। उन्होंने सलमान खान को भी चने दिए और खुद भी खाते हैं।
3 of 5
bigg boss 12
चने खाने के बाद सलमान खान बॉलीवुड एक्टर्स की तस्वीरों को लेकर कहते हैं कि इनमें से वो किसे नॉमिनेट करना चाहेंगे। दोनों एक-एक कर शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त का नाम लेते हैं लेकिन वो कैंसल हो जाता है। आखिर में वो अनूप जलोटा का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
सलमान और गोविंदा जब नॉमिनेशन डिस्कस करते हैं तभी बिग बॉस का आदेश आता है और घर के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों को निष्कासित कर देते हैं। इसके बाद सलमान खान खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि भला इस घर में रहना कौन चाहता है। मैंने तो जानबूझकर ऐसा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हुआ सलमान खान का शो बिग बॉस 12 को फिर से टीआरपी में आगे लाने के लिए शो के मेकर्स और सलमान पूरी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में सलमान रविवार (7 अक्टूबर) वीकेंड का वार शो में गाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस दौरान वह अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' का फेमस गाना 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई' गाते दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।