फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग छोड़ ऑमलेट बनाने लगा था बॉलीवुड का ये फेसम कॉमेडियन, आज है करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Sun, 07 Oct 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Sanjay mishra Life unknown facts
sanjay mishra
संजय मिश्रा की एक्टिंग देख इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह सिर्फ कॉमेडियन हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर संजय मिश्रा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संजय ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल ‘चाणक्य’ से की थी, इससे पहले उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का कई बार मौका मिला लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब ये एक्टिंग छोड़-छाड़कर एक ढाबे पर काम करने लग गए थे।

 
Bollywood Actor Sanjay mishra Life unknown facts
sanjay mishra
'कड़वी हवा' और 'अंग्रेजी में कहते हैं' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की नई बयार बहाने वाले संजय मिश्रा 'टोटल धमाल' और 'कामयाब' में नजर आने वाले हैं। 2015 में संजय को ‘आंखों देखी’ के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर से नवाजा गया था। 
Bollywood Actor Sanjay mishra Life unknown facts
sanjay mishra

संजय मिश्रा आज के नामी एक्टर और कॉमेडियन हैं। उनके पास फिल्मों का लाइन लगी रहती है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो एक्टिंग छोड़-छाड़कर ऋषिकेश चले गए थे और एक ढाबे पर काम करने लगे। दरअसल जब उनके पिता का देहांत हुआ तो इस घटना ने उन्हें ऐसा झकझोरा कि वो गुमशुदा हो गए और अकेला महसूस करने लगे। उनका कहीं मन नहीं लग रहा था। उनका मन वापस मुंबई जाने का भी नहीं हुआ और एक्टिंग छोड़
दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Sanjay mishra Life unknown facts
sanjay mishra

एक दिन अचानक ही संजय मिश्रा ने घर छोड़ दिया और ऋषिकेश चले गए। वहां संजय मिश्रा एक ढाबे पर काम करने लगे। संजय सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे लेकिन इतनी फिल्मों के बाद भी उन्हें वो सफलता नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। इसी से तंग आकर उन्होंने ढाबे पर ऑमलेट बनाने का काम करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Bollywood Actor Sanjay mishra Life unknown facts
sanjay mishra
लेकिन तभी उनकी जिंदगी में आए रोहित शेट्टी। रोहित शेट्टी और संजय मिश्रा फिल्म 'गोलमाल' में साथ काम कर चुके थे। वो अपनी अगली फिल्म 'ऑल द बेस्ट' पर काम कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें संजय मिश्रा का ख्याल आया। संजय मिश्रा फिल्मों लौटने को तैयार नहीं थे, लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हें मनाया और फिल्म में साइन किया। इसके बाद तो फिर संजय मिश्रा ने पलटकर नहीं देखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed