{"_id":"6731bf016bd346949d088d5f","slug":"radhika-apte-saali-mohabbat-will-premiere-at-55th-iffi-goa-produced-by-manish-malhotra-directed-tisca-chopra-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"55th IFFI: 55वें इफ्फी में होगा राधिका आप्टे की 'साली मोहब्बत' का प्रीमियर, मनीष मल्होत्रा ने किया प्रोड्यूस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
55th IFFI: 55वें इफ्फी में होगा राधिका आप्टे की 'साली मोहब्बत' का प्रीमियर, मनीष मल्होत्रा ने किया प्रोड्यूस
Mon, 11 Nov 2024 01:54 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:54 PM IST
सार
अभिनेत्री राधिका आप्टे की फिल्म 'साली मोहब्बत' का प्रीमियर गोवा फिल्म फेस्टिवल में होने वाला है। इस फिल्म की कहानी और निर्देशन को लेकर टिस्का चोपड़ा ने कुछ बातें कही हैं। इस फिल्म के जरिए टिस्का ने निर्देशन में डेब्यू किया है।
विज्ञापन
साली मोहब्बत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री राधिका आप्टे की फिल्म 'साली मोहब्बत' का वर्ल्ड प्रीमियर 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) गोवा में होने वाला है। फिल्म 22 नवंबर 2024 को इस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिए टिस्का चोपड़ा ने निर्देशन की दुनिया में पहला कदम रखा है। साथ ही डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी यह पहली फिल्म है।
इफ्फी गोवा
- फोटो : एक्स
रेड कारपेट पर नजर आएंगे ये सितारे
55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) गोवा में 'साली मोहब्बत' का प्रीमियर इस समारोह के प्रमुख बिंदुओं में से एक है। इस फिल्म के प्रीमियर पर राधिका आप्टे, अभिनेता दिव्येंदु के साथ अंशुमान पुष्कर भी नजर आएंगे। साथ ही निर्माता ज्योति देशपांडे और मनीष मल्होत्रा, निर्देशक टिस्का चोपड़ा भी नजर आएंगी।
55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) गोवा में 'साली मोहब्बत' का प्रीमियर इस समारोह के प्रमुख बिंदुओं में से एक है। इस फिल्म के प्रीमियर पर राधिका आप्टे, अभिनेता दिव्येंदु के साथ अंशुमान पुष्कर भी नजर आएंगे। साथ ही निर्माता ज्योति देशपांडे और मनीष मल्होत्रा, निर्देशक टिस्का चोपड़ा भी नजर आएंगी।
साली मोहब्बत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
जियो स्टूडियो और मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शन की फिल्म 'साली मोहब्बत' एक सस्पेंस ड्रामा और थ्रिलर से भरी फिल्म है। फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु, अंशुमान पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा, शरत सक्सेना और अनुराग कश्यप जैसे कलाकार हैं, जो इस सस्पेंस भरी कहानी में शानदार अभिनय कर रहे हैं।

राधिका आप्टे
- फोटो : इंस्टाग्राम
टिस्का चोपड़ा ने साझा किए विचार
फिल्म की निर्देशक टिस्का चोपड़ा ने कहा कि साली मोहब्बत फिल्म की कहानी मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं मनीष मल्होत्रा और जियो स्टूडियो का धन्यवाद करती हैं क्योंकि उन्होंने मेरे नजरिए पर भरोसा किया। मैं आशा करती हूं कि दर्शक फिल्म से जुड़ पाएंगे। उन्हें ये कहानी पसंद आएगी।

टिस्का चोपड़ा
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर भरी कहानी है। मैं खुश हूं कि फिल्म का प्रीमियर गोवा में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, इसमें बेवफाई, धोखे और प्यार की कहानी है। इस फिल्म के जरिए राधिका आप्टे काफी लंबे समय के बाद कमबैक करने जा रही हैं।