एक बार फिर से अंबानी परिवार वेंडिग पार्टियों को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों ये परिवार मुकेश अंबानी के भांजी नयनतारा कोठारी की शादी की तैयारियां कर रहा है। हाल ही में अंबानी परिवार ने नयनतारा कोठारी की प्री वेंडिग पार्टी और संगीत समारोह की मेजबानी अपने भव्य घर एंटीलिया में की। इस दौरान अंबानी परिवार के अलावा पार्टी में आए कई फिल्मी सितारे में चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हुई वो हैं मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की खास दोस्त।
प्री वेडिंग पार्टी में पुराने लहंगे में दिखीं राधिका, ईशा अंबानी की शादी में भी यही पहना था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंत अंबानी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। उनकी खास दोस्त का नाम राधिका मर्चेंट हैं। नयनतारा कोठारी की प्री वेंडिग पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा वह भी मौजूद थीं। इस दौरान राधिका बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें हीरे की ज्वैलरी से डिजाइन बना हुआ था। इस लहंगे में राधिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
हैरान करने वाली बात ये हैं कि राधिका मर्चेंट ने इस लहंगे को अंबानी परिवार की बेटी ईशा की शादी में भी पहना था जो पिछले साल दिसंबर में हुई थी। बात करें नयनतारा कोठारी की प्री वेंडिग पार्टी की तो इस में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान जैसे कई फिल्मी सितारे पहुंचे।
जल्द ही अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली राधिका लाल संगीत समारोह में पैरेलल पैंट में हमेशा की तरह सुंदर लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने बारीक कढ़ाई वाली चोली, एक बेल्ट दुपट्टा और दिलचस्प बीज फ्लोरल मोटिफ्स वाले लॉन्ग केप मैच किया है।