{"_id":"5dd2e84a8ebc3e5494743e38","slug":"was-mp-nusrat-jahan-hospitalized-due-to-overdose-of-sleeping-medicine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या नींद की दवा का ओवरडोज लेने से अस्पताल में भर्ती हुईं नुसरत जहां, सामने आई ये सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या नींद की दवा का ओवरडोज लेने से अस्पताल में भर्ती हुईं नुसरत जहां, सामने आई ये सच्चाई
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नुसरत जहां (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सोमवार शाम उन्हें छुट्टी दे दी गई।
2 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : Twitter
नुसरत जहां के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई तरह की खबरें सामने आने लगीं। टीवी9 भारतवर्ष के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि अपोलो अस्पताल ने फूल बागान पुलिस स्टेशन में नुसरत जहां के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई, क्योंकि उन्होंने ढेर सारी नींद की गोलियां ली थीं।
3 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : twitter
वहीं ऐसी भी अफवाह है कि नुसरत ने पति निखिल के जन्मदिन के दौरान नींद की गोलियां खाई थीं। हालांकि इस पूरे मामले पर नुसरत के परिवार और पति निखिल जैन ने पूरी तरह इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nusrat Jahan
- फोटो : PTI
तबीयत खराब होने के चलते नुसरत जहां सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाई। अभी दो दिन पहले ही नुसरत की पति के साथ रोमांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। मौका था निखिल के जन्मदिन का।
विज्ञापन
5 of 5
nusrat jahan
- फोटो : social media
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में नुसरत ने बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शायंतन घोष को 3,50,369 वोटों से हराया था। चुनाव नतीजों के बाद नुसरत ने निखिल जैन के साथ 19 जून को शादी कर ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।