{"_id":"5e5664448ebc3ef3ca7c8954","slug":"raghubir-yadav-wife-poornima-kharga-reveals-her-husband-affairs-with-nandita-das-sanjay-mishra-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रघुबीर यादव की पत्नी का खुलासा- नंदिता दास से अफेयर, संजय मिश्रा की पत्नी के साथ लिवइन रिलेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रघुबीर यादव की पत्नी का खुलासा- नंदिता दास से अफेयर, संजय मिश्रा की पत्नी के साथ लिवइन रिलेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 26 Feb 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता रघुवीर यादव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीपली लाइव, सलाम बॉम्बे, लगान जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रघुवीर यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रघुबीर की पत्नी पूर्णिमा खरगा ने उनपर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी पूर्णिमा ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दायर की है।
2 of 5
Raghubir Yadav
- फोटो : Social Media
रघुबीर की पत्नी पूर्णिमा ने स्पॉट बॉय से बातचीत के दौरान कई खुलासे किए हैं। उन्होंने रघुबीर के कुछ अन्य महिलाओं से रिश्ते की बात भी कही है। पूर्णिमा ने कहा है- 'रघुबीर का शादीशुदा होने के बावजूद एक्ट्रेस नंदिता दास से अफेयर था। शादी के सात साल बीतने के बाद मेरे और रघुबीर के बीच स्थिति बिगड़ने लगी। फिर वह नंदिता दास के प्यार में पड़ गए।'
3 of 5
रघुवीर यादव
- फोटो : ट्विटर
पूर्णिमा ने खुलासा किया है कि, 'रघु नंदिता को उनके पेरेंट्स से मिलवाने गए और फिर मुझसे तलाक फाइल कर दिया। वह नंदिता से शादी करना चाहते थे लेकिन नंदिता ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद रघु संजय मिश्रा का पत्नी के प्यार में पड़ गए। दोनों का लिवइन रिलेशन भी रहा है जिससे रघु का 14 साल का बेटा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रघुवीर यादव
- फोटो : ट्विटर
पूर्णिमा ने पति रघुबीर यादव से कोर्ट में 10 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता और एक लाख महीने के मेंटेनेंस की मांग की है। बता दें, साल 1988 में रघुवीर और पूर्णिमा की शादी हुई थी। उस दौरान पूर्णिमा पेशे से एक अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर थी। पूर्णिमा के मुताबिक रघुवीर के एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Film History
रघुवीर और पूर्णिमा की शादी को 32 साल बीत चुके हैं, जिसमें इन दोनों का एक 30 साल का बेटा है, जोकि अपनी मां के साथ ही रहता है। पूर्णिमा का आरोप है कि रघुवीर कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते गए और मुझे और अपने बच्चे को भूल गए। साल 1995 में वह मुझे और अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर चले गए, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।