फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raid 2 Collection: 100 करोड़ी कल्ब से कुछ दूर है अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2', 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 09 May 2025 09:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 May 2025 09:44 PM IST
सार

Raid 2 Box Office Collection Day 9: निर्देशक राज कुमार गुप्ता की फिल्म 'रेड 2' को आज रिलीज हुए पूरे नौ दिन हो गए हैं। यह फिल्म 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। आइए जानते हैं फिल्म के दूसरे शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Vaani Kapoor film IRS officer Amay Patnaik
रेड 2 - फोटो : X
अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनित फिल्म 'रेड 2' आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (अजय देवगन) की वापसी है। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म की रिलीज को पूरे नौ दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

 
Raid 2 Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Vaani Kapoor film IRS officer Amay Patnaik
रेड 2 - फोटो : X
फिल्म रेड 2 में क्या है खास
7 साल बाद फिल्म 'रेड' का सीक्वल 'रेड 2' 1 मई को रिलीज के बाद लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। यह फिल्म पूरी तरह से आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (अजय) के ईद गिर्द घूमती है, जो एक और सफेदपोश अपराध को ट्रैक करता है। फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ दिखाए गए हैं, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को सीट से बांधे रखते हैं।

यह भी पढ़ें:  Tisca Chopra: जम्मू-कश्मीर से पुलिस वर्दी में टिस्का ने शेयर की पोस्ट, 'हिट 3' के BTS फोटोज देख खुश हुए फैंस
Raid 2 Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Vaani Kapoor film IRS officer Amay Patnaik
रेड 2 - फोटो : X
नौवें दिन फिल्म का कलेक्शन
1 मई को रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' की रिलीज को आज पूरे नौ दिन पूरे हो चुके हैं। दूसरे शुक्रवार नौवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर फिल्म लगातार ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ी कल्ब फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ram Charan: चिरंजीवी-श्रीदेवी की फिल्म JVAS का आएगा सीक्वल, नजर आएगी राम चरण के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Vaani Kapoor film IRS officer Amay Patnaik
रेड 2 - फोटो : X
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गुरुवार के दिन रिलीज हुई (Raid 2) 'रेड 2' ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन शनिवार को 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला। फिल्म ने रविवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार को पांचवें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये और छठे दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'रेड 2' ने सातवें दिन बुधवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया और आठवें दिन अजय की फिल्म ने गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने पहले हफ्ते 95.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं आज दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 99.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म अगर इसी तरह से बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही तो जल्द ही 100 करोड़ रुपये कमा लेगी।

यह भी पढ़ें: Vijay Devarakonda: 'VD14' और 'Kingdom' के बाद में 'SVC59' में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा, शेयर किया शानदार लुक
 
विज्ञापन
Raid 2 Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Vaani Kapoor film IRS officer Amay Patnaik
रेड 2 - फोटो : X
फिल्म की स्टार कास्ट
पिछली फिल्म 'रेड' की तरह, सीक्वल 'रेड 2' भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए आयकर छापे पर आधारित है, जो सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ काम करते हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हुई है। वहीं फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: Pawandeep Rajan: आठ घंटे की तीन मेजर सर्जरी के बाद ICU में हैं पवनदीप, परिवार ने की गुजारिश- कीजिए प्रार्थना..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed