तमिल एक्ट्रेस रायजा विल्सन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके आखों के पास सूजन थी। उन्होंने बताया था कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका ये हाल हुआ है। अब रायजा विल्सन ने त्वचा विशेषज्ञ से एक करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है।
चेहरे का गलत ट्रीटमेंट होने के बाद एक्ट्रेस रायजा ने डॉक्टर से मांगा एक करोड़ का हर्जाना, लोग बोले- सही किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायजा ने कहा कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका चेहरा खराब हुआ है और उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। रायजा ने डॉक्टर से एक करोड़ का हर्जाना मांगा तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका समर्थन किया। एक्ट्रेस के फैंस ने कहा आपने बिल्कुल सही किया। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हम तुम्हारे साथ है।
View this post on Instagram
कुछ दिन पहले विल्सन ने तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी एक आंख में काफी सूजन थी। उन्होंने खुद को डॉक्टर की लापरवाही का शिकार भी बताया था। फोटो में साफ दिख रहा था कि उनके चेहरे पर एक काला धब्बा पड़ गया है, साथ ही उनकी एक साइड की आंख के बीच सूजन भी है। तस्वीर के साथ-साथ राइजा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि जिस डॉक्टर की वजह से यह सब हुआ, अब उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
रायजा ने तस्वीर के साथ लिखा, 'मैं एक साधारण से फेशियल ट्रीटमेंट के लिए डॉ. भैरवी के क्लिनिक पर गई थी। उन्होंने मुझे उस प्रक्रिया के लिए मजबूर किया जिसकी मुझे जरूरत नहीं थी और अब इसका नतीजा देख लीजिए। इतना होने के बावजूद उन्होंने मुझसे मिलने और बात करने से भी मना कर दिया है। उनके स्टाफ का कहना है कि वह शहर से बाहर हैं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो रायजा ने साल 2017 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। वह पहली बार साउथ की सुपरहिट मूवी VIP-2 में एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में नजर आए थे और रायजा ने काजोल के किरदार में वसुंधरा परमेश्वर की पीए की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो बिग बॉस तमिल के पहले सीजन में भी भाग ले चुकी हैं। बतौर मेन लीड एक्ट्रेस उन्हें फिल्म प्यार प्रेमा काधाल से पहचान मिली। जिसके लिए राइजा को सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।