{"_id":"6086512e0149c721bc404983","slug":"shobhaa-de-jokes-about-stars-vacationing-in-maldives-amid-pandemic-says-not-all-can-be-sonu-sood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मालदीव घूम रहे सेलेब्स पर फूटा शोभा डे का गुस्सा, कहा- हर कोई सोनू सूद नहीं हो सकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल में मालदीव घूम रहे सेलेब्स पर फूटा शोभा डे का गुस्सा, कहा- हर कोई सोनू सूद नहीं हो सकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शोभा डे और सोनू सूद
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और इसकी चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ चुके हैं। तो वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे में मालदीव्स में छुट्टियां मनाने पहुंच गए थे। जिस पर कुछ सेलेब्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई थी। लेखिका शोभा डे ने भी सेलेब्स पर गुस्सा जाहिर किया था और अब एक बार फिर से वो सेलेब्स पर भड़कीं हुई हैं।
2 of 5
शोभा डे
- फोटो : Instagram
शोभा डे ने पहले सेलेब्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था कि, 'अपनी तस्वीरों को दिखाना बेहदूगी है। आप खुशनसीब हैं अगर आप इस बुरे वक्त में इस तरह के ब्रेक पा सकते हैं। लेकिन सब पर एक एहसान करो। इसे निजी रखो।'
3 of 5
शोभा डे
- फोटो : Twitter
अब शोभा डे ने फिर से सेलेब्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, 'सेलेब्स छुट्टियां मना रहे हैं और फोटोजेनिक एटॉल पर जी रहे हैं। यह वाकई लोगों के लिए वक्त है कि असंवेदनशील स्टार्स की आलोचना करने का, उस वक्त जब भारत कोविड-19 के मामलों में शीर्ष पर है। उन्हें इन छोटे-छोटे भोगों के लिए क्यों परेशान किया जाए? उनका पैसा, उनकी छुट्टी। वे क्या करने वाले हैं? हर कोई सोनू सूद नहीं हो सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शोभा डे
शोभा डे ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और दीया मिर्जा के बारे में आगे लिखा, 'हम क्यों ढूंढ़े कारण, सफाी और स्पष्टीकरण। इतना कोई अपराध थोड़ी है। बस कर दो। वो सितारें जो लोगों को घरों में रहने और मास्क पहनने की सलाह देते हैं, वो सनकिस्ड शॉट पोस्ट कर रहे हैं। दीया मिर्जा के काफी लकी है कि उनके पास 'ऑव' करने वाले फैंस हैं, जब वो अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
दिशा पाटनी, माधुरी दीक्षित, सारा अली खान
- फोटो : Twitter
हाल के दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियां मालदीव में छुट्टी मनाने के लिए पहुंची हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह, जान्हवी कपूर और उनके दोस्त, दीशा पटानी और टाइगर श्रॉफ, बिपाशा बासु-करण सिंह ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा समेत कई हस्तियां मालदीव होकर आए हैं। हालांकि, अब मालदीव ने भारत से वेकेशन पर आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।