फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor 100th Anniversary: पीएम मोदी को सुनाया रणबीर ने एक किस्सा, राज कपूर को लेकर दीवानगी का हुआ अंदाजा

Thu, 12 Dec 2024 07:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Dec 2024 07:06 AM IST
सार

रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित फिल्म फेस्टिवल में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित करने के लिए गए थे। उन्होंने अपने दादा जी से जुड़ा मजेदार किस्सा पीएम मोदी को सुनाया।

विज्ञापन
Raj Kapoor 100th Anniversary Ranbir Kapoor Share With PM Modi An Interesting Story About Grandfather
प्रधानमंत्री मोदी के साथ रणबीर कपूर - फोटो : PTI

मंगलवार को अभिनेता राज कपूर के परिवार के कई सदस्य दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले। राज कपूर परिवार के साथ रणबीर कपूर भी शामिल थे। सभी परिवार वाले प्रधानमंत्री मोदी को राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित करने गए थे। प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर रणबीर कपूर काफी खुश नजर आए। बातचीत के दौरान रणबीर ने अपने दादा जी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी पीएम मोदी को सुना दिया। 

Raj Kapoor 100th Anniversary Ranbir Kapoor Share With PM Modi An Interesting Story About Grandfather
राज कपूर परिवार संग बातचीत करते पीएम मोदी - फोटो : PTI

रूस की है घटना 
रणबीर कपूर बताते हैं कि वह रूस गए हुए थे। एक ट्रैक्सी ड्राइवर राज कपूर यानी मेरे दादा जी का बहुत बड़ा फैन था। जब मैंने उसे बताया कि मैं राज कपूर जी का पोता हूं तो वह बहुत खुश हुआ। मैं जब तक वहां रहा, उसने मुझसे कभी पैसे नहीं लिए। मैंने हमेशा उसकी ट्रैक्सी में फ्री में ट्रैवल किया। 

Raj Kapoor 100th Anniversary Ranbir Kapoor Share With PM Modi An Interesting Story About Grandfather
राज कपूर परिवार-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

बताई फिल्मों की सॉफ्ट पावर
प्रधानमंत्री मोदी ने भी रणबीर कपूर से कहा कि राजकपूर जी ने दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर अपनी फिल्मों के जरिए दिखाई। ऐसे में नई पीढ़ी को भी उनके बारे में पता होना चाहिए। राज कपूर जी पर कोई क्रिएटिव काम करने की सलाह परिवार वालों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor 100th Anniversary Ranbir Kapoor Share With PM Modi An Interesting Story About Grandfather
रूसी फैंस से मुलाकात करते हुए राज कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राज कपूर के दीवाने हैं रूसी लोग 
राज कपूर की फिल्मों को जितना भारत में पसंद किया जाता है। उससे ज्यादा कहीं उनकी फिल्मों को लेकर दीवानगी रूस में देखी जाती है। आज भी राज कपूर की फिल्मों को रूस में देखा जाता है, लोग उनकी फिल्मों के गानों को गुनगुनाते हैं।

 

विज्ञापन
Raj Kapoor 100th Anniversary Ranbir Kapoor Share With PM Modi An Interesting Story About Grandfather
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दुनिया के दर्शक देखेंगे फिल्में  
राजकपूर की 100वीं जयंती (14 दिसंबर 1924) पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जिसमें राजकपूर की फिल्में और उनकी अभिनय यात्रा को दिखाया जाएगा। फेस्टिवल में राज कपूर की बेहतरीन फिल्में जैसे 'श्री 420', 'आवारा', 'बरसात', 'मेरा नाम जोकर', 'बॉबी' और 'राम तेरी गंगा मैली' और 'जागते रहो' दिखाई जाएंगी। यह फिल्में सिर्फ भारतीय दर्शकों को उनके क्राफ्ट से रूबरू नहीं कराएंगी, दुनिया के दर्शक भी फिर से राज कपूर की बेहतरीन फिल्में देखेंगे।
Raj Kapoor 100th Anniversary: पीएम मोदी ने दिए सजेशन-आइडिया, आलिया बोली- परिवार के लिए गर्व का पल है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed