बॉलीवुड के फिल्ममेकर और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को आकस्मिक निधन हो गया। उनके गुजर जाने की खबर सामने आते ही हर कोई हैरान हो गया। बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी उनके निधन पर शोक जताया। बता दें कि राज कौशल को करीब 4 बजकर 30 मिनट पर हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। उनके अचानक चले जाने से परिवार को गहरा धक्का लगा है। मंदिरा के भी आंसू नहीं रुक रहे हैं। राज सिर्फ 49 साल के थे और शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ्य थे।
यादें: 'कल किसने देखा, आज जी लो जिंदगी', राज कौशल का वो पोस्ट जो सच साबित हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरा और राज की इस पार्टी में नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जहीर खान, सागरिका घाटगे, आशीष चौधरी सहित और भी कलाकार मौजूद थे। इन तस्वीरों को साझा करने के साथ राज ने लिखा था, 'सुपर संडे, सुपर फ्रेंड्स, सुपर फन'। इन तस्वीरों को देखकर कोई कह नहीं सकता है कि कुछ दिनों बाद राज इस दुनिया का ही हिस्सा नहीं रहेंगे। इन तस्वीरों में सभी खुश नजर आ रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले मस्ती का माहौल था आज वहां गम छाया हुआ है।
View this post on Instagram
राज इंस्टाग्राम पर अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें और अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी बातें भी साझा करते रहते थे। राज ने आज से ठीक आठ हफ्ते पहले 30 अप्रैल को कुछ ऐसी बात लिख दी थी जो अब सच हो गई। उन्होंने लिखा था, 'कल किसने देखा है। एक ही जिंदगी है।' उस वक्त राज भी नहीं जान पाए होंगे कि उनका दिल उन्हें धोखा देने वाला है।
View this post on Instagram
राज पिछले काफी समय से 'अक्कड़ बक्कड़' की शूटिंग में व्यस्त थे। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने वेब सीरीज की शूटिंग खत्म की थी और रैप अप की तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में भी राज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि राज ने 'शादी के लड्डू', 'एंथनी कौन है', 'प्यार में कभी कभी' जैसी फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया था। विज्ञापन की दुनिया में भी उन्होंने खास पहचान बनाई थी।
View this post on Instagram
राज कौशल ने मंदिरा से 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। पहली बार शो के ऑडिशन के लिए मिले राज और मंदिरा को पहली नजर में कुछ एहसास हो गया था। इसके बाद कई मुलाकातों ने ये तय कर दिया कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। आज राज मंदिरा बेदी से अलग हो गए और उनसे बहुत दूर चले गए। मंदिरा के लिए ये ऐसा दुख है जो उनके दिल से कभी नहीं जाएगा।