पोर्न फिल्मों के कारोबार को लेकर बिजनेमैसन राज कुंद्रा की सोमवार को हुई गिरफ्तारी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुए ‘ऑपरेशन क्लीन’ का पहला बड़ा संदेश है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास हाल के दिनों में लगातार इस बात की शिकायतें पहुंचती रही हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में धीरे धीरे एक नए तरह का माफिया पांव पसार रहा है। ये माफिया भले दुबई से संचालित न होता हो लेकिन इसके तौर तरीके ठीक वैसे ही होते जा रहे हैं जैसे कभी दाऊद इब्राहिम की सक्रियता के दिनों में होते थे। फिल्म निर्माताओं को धमकियां देकर शूटिंग रुकवा देना। फिल्म निर्देशकों को उनकी फिल्में बंद करा देने की धमकी देना या फिर किसी तकनीकी टीम के प्रभारी को मजदूरों की आपूर्ति न होने देना। मुंबई आने वाले नए कलाकारों का शारीरिक शोषण भी इसी माफिया की गतिविधियों में शामिल रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनाती के समय ही आईपीएस हेमंत नागराले को इसकी सफाई करने का जो हुक्म सुनाया था, उसका असर अब दिखने लगा है।
Raj Kundra Arrest: मुंबई को गंदा कर रहीं बड़ी मछलियां ठाकरे के निशाने पर, अभी और होंगी गिरफ्तारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल फरवरी में अपने ऐप जेएल 50 को लेकर सुर्खियों में आने के बावजूद बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने ‘बॉलीफेम’ नाम का एक नया ओटीटी लॉन्च कर दिया था। ऐप के बारे में जो जानकारी इसकी प्रमोटर कंपनी की तरफ से दी गई है, उसमें इसके कंटेंट की रेटिंग ‘सेक्सुअल थीम्स’ बताई गई। गायिका पलक मुच्छल के भाई पलाश मुच्छल की एक वेब सीरीज इस ओटीटी पर शुरू हुई है जिसमें एक ऑटो में लगे हिडेन कैमरे के जरिए इसकी सवारियों की हरकतें शूट की जा रही हैं। ये सीधे सीधे मुंबई प्रशासन को राज कुंद्रा की चुनौती थी कि उनके खिलाफ शिकायतें कोई कितनी भी करे, वह करेंगे वही जो वह करना चाहते हैं। इस सबमें उन्हें अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी का भी हर कदम पर समर्थन मिलता रहा है।
चर्चा है कि मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने शहर में काम करने वाली फिल्म इंडस्ट्री के अलावा वेब सीरीज, टीवी सीरीज के अलावा ओशिवारा, गोरेगांव, मलाड, मड आइलैंड और मालवणी जैसे इलाकों में होने वाली उन शूटिंग के बारे में भी जानकारी इकट्ठी करवाई है जहां बनी फिल्में खास ऐप्स पर ही रिलीज होती हैं। इनके अलावा मुंबई पुलिस के निशाने पर अब वे लोग भी हैं जो मुंबई शहर में रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर से आने वाले कलाकारों और तकनीशियनों का शोषण करते हैं। मराठी कला निर्देशक राजू साप्ते को अपने ही राज्य की राजधानी में काम ही नहीं करने दिया गया। उनके साथ काम करने वाले मजदूरों को बार बार धमकाया गया और इससे राजू साप्ते इतना बेचैन रहे कि उन्होंने खुदकुशी कर ली।
राज कुंद्रा के मामले में भी ऐसी शिकायतें सामने आई हैं कि उनके संपर्क में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में नया नया विकसित हो रहा ये माफिया गैंग भी है। इन लोगों की शह पर ही नए कलाकारों से सादे कागजों पर दस्तखत कराए जा रहे हैं और फिर इन कलाकारों को कभी ऑडीशन के नाम पर तो कभी बड़ी फिल्मों में काम कराने के नाम पर न्यूड वीडियोज शूट करने को कहा जा रहा है। ऐसे कुछ मामलों में जबर्दस्ती किए जाने की बातें सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने अपनी तफ्तीश और तेज कर दी थी।
मुंबई पुलिस के अलावा महाराष्ट्र के दूसरे शहरों व जिलों की पुलिस को भी इस बाबत स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कलाकार या तकनीशियन से जबर्दस्ती किए जाने की सूचना मिलते ही इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। किसी भी फिल्म शूटिंग के सेट पर दबंगों के उधम मचाने, शूटिंग में व्यवधान डालने या मजदूरों को काम करने से रोकने की सूचना को भी उच्च प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश पूरे सूबे की पुलिस को दिए जा चुके हैं। मुंबई में पोर्नोग्राफी के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की भी अलग से व्यवस्था अलग से शुरू की है।