फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा केस: पोर्नोग्राफी रैकेट में चार नए गवाह आए सामने, राज की कंपनी में ही करते थे काम 

Sun, 25 Jul 2021 01:17 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 25 Jul 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra Case: four new witnesses found in adult content making case in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

जब से राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ा गया है, तब से ही इस मामले को लेकर रोज कुछ नया सामने आ रहा है। पहले राज और 11 आरोपियों को शुक्रवार तक के लिए कस्टडी में रखा गया था। जिसके बाद इस तारीख को बढ़ा दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और एजेंसी पूरी तरह से जांच में जुटी हुई है। एएनआई के अनुसार, इस मामले में चार नए गवाह सामने आए हैं। मामले में गवाहों के जुड़ जाने से जरूर मुंबई क्राइम ब्रांच को मामले से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल होगी। 


राज की कंपनी में ही करते थे काम
एएनआई के अनुसार, जांच में यह पता लगा है कि जो चार नए गवाह इस मामले में सामने आए हैं, वे बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी में ही कर्मचारी के रूप में काम करते थे। ऐसे में इनके बयान आगे चलकर बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। 

 

Raj kundra Case: four new witnesses found in adult content making case in hindi
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिल्पा दे चुकी हैं कंपनी से इस्तीफा
शुक्रवार को इस मामले और कंपनियों के संबंध में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी क्योंकि वे राज के साथ कई कंपनियों में बिजनेस पार्टनर रह चुकी हैं। राज नौ कंपनियों के मालिक हैं, वहीं शिल्पा 23 कंपनियों पर मालिकाना हक रखती हैं। जिस कंपनी से एडल्ट वीडियोज बरामद हुए थे, उस 'वियान इंडस्ट्रीज' की शिल्पा 2020 तक मालकिन रह चुकी हैं और फिर उन्होंने वहां से इस्तीफा दे दिया है। 

 

Raj kundra Case: four new witnesses found in adult content making case in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गिरफ्तारी को गलत बता रहे कुंद्रा
राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को पूरी तरह सेअवैध बताया है। उनका कहना है कि उन्हें 41 ए के तहत नोटिस नहीं दिया गया। इससे पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को उनके वकील भी गलत बता चुके हैं। अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ राज ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra Case: four new witnesses found in adult content making case in hindi
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के पास हैं पर्याप्त सबूत
सूत्रों के अनुसार, जांच जारी है और राज पर लगे आरोपों के समर्थन में पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि अभी और भी सबूत मिलना बाकी है क्योंकि वियान इंडस्ट्रीज से बरामद सर्वर में बहुत सा डेटा डिलीट किया गया है। ऐसे में फोरेंसिक एक्सपर्ट्स उसे जल्दी रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Raj kundra Case: four new witnesses found in adult content making case in hindi
raj kundra - फोटो : इंस्टाग्राम

जीजा का नाम आ रहा सामने 
राज कुंद्रा का कहना है कि यह सब लंदन से चल रहा था और उनके जीजा सिर्फ वाट्सअप पर ही बात करते थे। हालांकि राज का यह कथन कितना सच्चा और झूठा है, ये मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा लेकिन इन चार कर्मचारियों की गवाही जरूर मामले में नया मोड़ लेकर आएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed