{"_id":"60f938b6ab8f1c743c494d8e","slug":"raj-kundra-case-gehana-vasisth-slams-poonam-pandey-for-taking-advantage-of-the-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kundra Case: 'हर कोई मौके का फायदा उठा रहा है', राज कुंद्रा के बचाव में खड़ी हुईं गहना वशिष्ठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Raj Kundra Case: 'हर कोई मौके का फायदा उठा रहा है', राज कुंद्रा के बचाव में खड़ी हुईं गहना वशिष्ठ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ीं नजर आ रही हैं। राज के इस धंधे से पर्दा उठने के बाद तो मानो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है और सितारों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ का तो यकीन कर पाना ही मुश्किल हो गया है तो कई ने राज के खिलाफ कई खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर शायद पैरों तले जमीन खिसक जाए।
गहना वशिष्ठ आईं राज के बचाव में
हाल ही में पूनम पांडे ने राज के खिलाफ कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं कि उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उनका नंबर लीक कर दिया गया तो वहीं गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा के बचाव में खड़ी हो गई हैं। बीते सोमवार की रात को राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ एप पर दिखाने का आरोप है। मुंबई पुलिस राज को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता मान रही है।
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'गंदी बात' में काम कर चुकी अभिनेत्री गहना वशिष्ट राज कुंद्रा का खुलकर समर्थन कर रही हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति पर लगे अश्लील फिल्में बनाने के आरोप को गलत बताया है। गहना वशिष्ट ने पूनम पांडे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
3 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ट ने एक बातचीत के दौरान कहा है कि वह और राज कुंद्रा कई फिल्मों के लिए साथ काम कर चुके हैं। गहना आगे कहती हैं, '2011 में पूनम ने कहा था कि अगर भारत जीतता है तो वह मैदान में न्यूड हो जाएंगी। और वह इतने सालों से ऐसी वीडियोज बना रही हैं। यह लोग कैसे कह सकते हैं कि राज ने उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में डाल दिया है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
गहना ने आगे कहा, 'राज की कंपनी शुरू करने से पहले भी वह (पूनम पांडे) इस तरह के वीडियो बनाती थीं। आज पूनम राज के साथ नहीं, पति के साथ हैं। वह अपने पति के साथ एमएमएस वीडियो बनाती है जहां वह अपने प्राइवेट पार्ट दिखाती हैं। क्या राज उसे यह सब करने के लिए कहता है? एक आदमी फंसा हुआ है और हर कोई स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, पोर्न वीडियो शूट मामले में खुद गहना वशिष्ठ को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके 5 महीने बाद 19 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया। फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।