सोमवार को पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने के आरोप में राज कुंद्रा को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है जिसके बाद से वे शुक्रवार तक पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, राज कुंद्रा का केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट में यह दलील पेश की है कि वल्गर कंटेंट को पोर्न की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। आबद पोंडा एक चर्चित वकील हैं, जो कि कई बड़े केस लड़ चुके हैं और फिलहाल राज कुंद्रा का केस भी आधिकारिक रूप से वे ही लड़ रहे हैं। इस मामले में उन्होंने गिरफ्तारी के बाद हो रही जांच पर सवाल उठाएं हैं और राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के पहले जांच करना चाहिए थी। राज के साथ ही पुलिस ने और भी कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। कोर्ट में हुई पेशी के दौरान राज के वकील ने उनकी फिल्मों को वल्गर बताया है।
Raj Kundra: राज कुंद्रा के वकील ने जताई गिरफ्तारी पर आपत्ति, कहा- 'वो कंटेंट एडल्ट नहीं वल्गर था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील ने चार्जेस को बताया अनुचित
वकील ने कोर्ट में कहा है कि कंटेंट को पोर्न की श्रेणी में रखना उचित नहीं है और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 अ पर भी उन्होंने आपत्ति उठाई है जिसका ताल्लुक किसी भी इलेक्ट्रानिक माध्यम से अश्लील कंटेंट भेजने से है। इस केस में राज कुंद्रा पर लगाए गए पोर्नोग्राफी से जुड़े अन्य चार्जेस को भी वकील ने अनुचित बताया है क्योंकि उनका कहना है कि यह धाराएं तब जायज है जब वास्तविकता में कोई एडल्ट क्रिया हो रही हो।
एडल्ट की श्रेणी में नहीं है कंटेंट
कोर्ट में पेशी के दौरान राज कुंद्रा के वकील आबद पोंडा ने यह भी कहा है कि आईपीसी और आईटी सेक्शन की धाराओं को साथ में नहीं लगाया जा सकता है, जबकि पुलिस ने इस केस में ऐसा किया है। यह कंटेंट अश्लील जरूर हो सकता है लेकिन इसे एडल्ट कंटेंट की श्रेणी में नहीं डाला जा सकता है।
गिरफ्तारी पर जताई आपत्ति
उन्होंने यह भी कहा है कि पुलिस इन दिनों जिस कंटेंट पर निगाह रख रही है वह अभद्र कंटेंट है जो कि वेबसीरिज में दिखाया जा रहा है। इसे पोर्न नहीं कहा जा सकता है। वकील ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि पहले जांच होना चाहिए थी फिर गिरफ्तारी जबकि यहां तो उल्टा ही हुआ है।
राज कुंद्रा के अलावा इस मामले में 11 अन्य लोगों को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले रखा है। कुंद्रा के करीबी रयान थारपे को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बिजनेसमैन ने अग्रीम जमानत के लिए गुहार लगाई है लेकिन अभी तक इस पर कोर्ट की कोई प्रतिक्रिया नहीं है।