फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: एडल्ट फिल्मों से हर दिन 8 लाख तक कमाते थे राज कुंद्रा, पकड़े ना जाएं इसलिए ऐसे घुमाया जाता था पैसा

Thu, 22 Jul 2021 11:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 22 Jul 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Raj Kundra earn Rs 6 to 8 lakh daily through adult film business
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पोर्न वीडियो बनाकर पैसा कमाने का आरोप लगा है। उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि पोर्न फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ एप के जरिए पब्लिश करने में राज कुंद्रा शामिल थे। वे इस काम से लाखों करोड़ों की कमाई करते थे। बीती रात क्राइम ब्रांच ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित विआन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापामारी की। खबरों कि मानें तो इस दौरान पुलिस ने ऑफिस के कुछ कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क और सर्वर को सीज किया है। 



फरवरी से ही निशाने पर थे राज कुंद्रा
बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी में उमेश कामत को पोर्न रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके जरिए ही राज कुंद्रा का नाम सामने आया।

Raj Kundra earn Rs 6 to 8 lakh daily through adult film business
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9

राज ने ये काम लॉकडाउन के दौरान शुरू किया था। मॉडल्स को फिल्म और वेबसीरीज में काम देने के बहाने बंगले पर बुलाया जाता था और ऑडिशन के नाम पर न्यूड फिल्में शूट करने को कहा जाता था। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि राज अश्लील फिल्मों के जरिए हर दिन करीब 6-8 लाख की कमाई करते थे।

Raj Kundra earn Rs 6 to 8 lakh daily through adult film business
राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक पहले इस काम से 2-3 लाख की कमाई ही होती थी लेकिन बाद में ये बढ़कर 6-8 लाख हो गई। राज के सहयोगियों के अकाउंट को सीज कर लिया गया है। पूछताछ में राज ने बताया है कि फरवरी 2019 में उन्होंने आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम की एक कंपनी बनाई थी और हॉटशॉट्स नाम के एप को डेवलप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra earn Rs 6 to 8 lakh daily through adult film business
राज कुंद्रा की ईडी ऑफिस के पास की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

पकड़े ना जाएं इसलिए ऐसे घुमाया जाता था पैसा
हॉटशॉट्स पर पेड सब्सक्राइबर्स के जरिए होनेवाली कमाई को मेनटेंनेस के नाम पर दिखाया जाता था। ये इनके काम करने का तरीका था। हॉटशॉट्स एप के मेनटेनेंस के लिए विआन ने टाइ-अप किया था। इसी मेनटेनेंस के लिए लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन विआन कंपनी के 13 बैंक अकाउंट्स में होता था। कुछ कंपनियों में घुमाने के बाद ये पैसा राज के अकाउंट में आता था।

विज्ञापन
Raj Kundra earn Rs 6 to 8 lakh daily through adult film business
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

रंगे हाथों पकड़ी गई थी राज की टीम
मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मड गांव में एक किराए के आलीशान बंगले में अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। टीम ने मौके पर देखा कि एक न्यूड वीडियो की शूटिंग चल रही थी। इसके बाद ही राज की गिरफ्तारी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed