फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं राजेश खन्ना की अदाकारी के 10 मील के पत्थर, लगातार 15 हिट फिल्मों ने बनाया था सुपर डुपर स्टार

Thu, 18 Jul 2019 03:41 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला, मुंबई टीम Published by: Avinash Pal Updated Thu, 18 Jul 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
rajesh khanna 10 best acted Movies that made him Super Duper Star
राजेश खन्ना के दस दमदार किरदार - फोटो : अमर उजाला

हिन्दी फिल्म जगत में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता तो कई हुए और दर्शकों ने उन्हें स्टार कलाकार माना। पर सत्तर के दशक में राजेश खन्ना पहले ऐसै अभिनेता रहे जिन्हें दर्शकों ने सुपरस्टार की उपाधि दी। अपने शुरूआती दो साल के करियर में राजेश खन्ना ने एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में दी। आइए आज इनकी पुण्यतिथि पर याद करते हैं राजेश खन्ना के निभाए गए दस उम्दा किरदार। 

rajesh khanna 10 best acted Movies that made him Super Duper Star
फिल्म आराधना का सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

आराधना (1969) 
किरदार : अरुण/सूरज

राजेश खन्ना के करियर की शुरूआती फिल्मों में से आराधना एक ऐसी फिल्म है जिसने राजेश खन्ना को पूरे देश भर का सुपरस्टार बना दिया। फिल्म में उनके साथ शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी अमरीकी फिल्म टु ईच हिज ओन पर आधारित है। यह फिल्म आते ही ब्लॉकबस्टर हो गई थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना डबल रोल में थे। फिल्म ने उस वक्त भी करीब 17.85 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इस फिल्म को शक्ति सामंत ने निर्देशित किया है। 

rajesh khanna 10 best acted Movies that made him Super Duper Star
दो रास्ते का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

दो रास्ते (1969) 
किरदार : सत्येन गुप्ता 

यह फिल्म एक मल्टिस्टारर फिल्म है। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ बलराज साहनी, प्रेम चोपड़ा, कामिनी कौशल, बिंदु और मुमताज अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तीन जोड़ियों और उनके परिवारों के ज़रिए रिश्ते, बड़े और परिवार का महत्व सिखाती है। फिल्म को राज खोसला ने निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajesh khanna 10 best acted Movies that made him Super Duper Star
फिल्म कटी पतंग का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

कटी पतंग (1970)
किरदार : कमल सिंह

इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ आशा पारेख मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी एक ऐसी विधवा की है जो कभी विधवा ही नहीं थी, पर परिस्तिथियों के कारण उसे विधवा बनकर रहना पड़ता है। कई मुश्किलों के बाद उसे राजेश खन्ना के किरदार से प्यार हो जाता है। उसके बाद भी कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन फिल्म के आखिर में दोनो एक हो ही जाते हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा प्रेम चोपड़ा, ऋषि कपूर, बिंदू आदि कलाकार हैं। इस फिल्म को भी शक्ति सामंत ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
rajesh khanna 10 best acted Movies that made him Super Duper Star
सच्चा झूठा का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सच्चा झूठा (1970)
किरदार : भोला/ रंजीत 

इस फिल्म में राजेश खन्ना ने एक बार फिर डबल रोल निभाए। एक चोर का और दूसरा एक आम गरीब आदमी का। वह गरीब आदमी अपनी अपाहिज बहन की शादी करने के लिए पैसे कमाने मुंबई आता है। वहां उसे वह चोर मिलता है जो आम आदमी को बहला फुसलाकर अपने जैसा बना देता है, ताकि वह आराम से चोरी कर सके। आम आदमी का नाम भोला है और चोर का रंजीत। रंजीत के पीछे पुलिस होती है, पर फिल्म के आखिर में वह दोनों को पकड़ लेती है। लेकिन फिल्म के आखिर में भोला की बहन उसकी मदद करती है। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ मुमताज, विनोद खन्ना और नाज़ अमह किरदारों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed