फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की कामयाबी देख चिढ़ गया था ये सुपरस्टार, कमरे में फूट फूट कर रोया था

Mon, 03 Apr 2017 07:44 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Mon, 03 Apr 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan unknown and interesting facts
किस्से शूटिंग के
राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे। उन्हें जैसी लोकप्रियता मिली वैसी आज तक किसी भी स्टार को नहीं मिली। लड़कियां तो उन पर इस कदर फिदा थीं कि उनके लिए खून से लेटर लिखतीं और उनकी गाड़ी तक को भी चूमने लगतीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजेश खन्ना जितना बड़ा स्टार अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर की कामयाबी नहीं देख पाया और बंद कमरे में फूट-फूटकर रोया था ?

अमिताभ बच्चन की कामयाबी से जलभुन गया था ये सुपरस्टार, बंद कमरे फूट-फूटकर रोया

Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan unknown and interesting facts
राजेश खन्ना
ये बात तब की है जब राजेश खन्ना फिल्म 'बावर्ची' में काम कर रहे थे। उस फिल्म में जया भादुड़ी राजेश खन्ना की हीरोइन थीं। चूंकि उन दिनों जया का अफेयर अमिताभ बच्चन के साथ चल रहा था इसलिए अमिताभ रोजाना जया से मिलने सेट पर आते लेकिन यही बात राजेश खन्ना को अखरती थी। वो सोचते इस एक्टर के चक्कर में रोजाना इतना टाइम बर्बाद होता है। कुछ दिन तो वो चुप रहे, लेकिन अचानक ही एक दिन राजेश खन्ना ने जया भादुड़ी के सामने ही अमिताभ बच्चन का काफी सुना दिया।

जया से ये सब सहन ना हुआ और उन्होंने भी राजेश खन्ना को दो-टूक कह दिया कि आज जिस एक्टर का तुम मजाक उड़ा रहे हो, एक दिन यही तुमसे बड़ा स्टार बनेगा।

अमिताभ बच्चन की कामयाबी से जलभुन गया था ये सुपरस्टार, बंद कमरे फूट-फूटकर रोया

Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan unknown and interesting facts
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन
राजेश खन्ना ने जया की बात को अनसुना कर दिया और चले गए। कहा जाता है कि राजेश खन्ना पर उनका स्टारडम इस कदर हावी हो गया था कि वो किसी की नहीं सुनते थे। उनके गुस्से और एटीट्यूड के चर्चे फिल्मी गलियारों में गूंजने लगे। नतीजा ये हुआ कि धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने राजेश खन्ना से दूरी बनानी शुरु कर दी। एक तरफ राजेश खन्ना के हाथों से फिल्में निकलती जा रहीं थीं तो वहीं अमिताभ बच्चन धीरे-धीरे सफलता के पायदान पर चढ़ रहे थे। उनकी लोकप्रियता के चर्चे चारों तरफ फैल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की कामयाबी से जलभुन गया था ये सुपरस्टार, बंद कमरे फूट-फूटकर रोया

Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan unknown and interesting facts
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन
राजेश खन्ना को तब तक भी अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता का अंदाजा नहीं था या यूं कह लीजिए कि वो अमिताभ की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे थे और जानबूझकर अंजान बन रहे थे। लेकिन उनकी आंखों पर बंधी पट्टी तब हट गई जब एक प्रोग्राम के दौरान राजेश खन्ना और अमिताभ साथ में मौजूद थे। लेकिन लोगों ने राजेश खन्ना को छोड़ अमिताभ बच्चन को घेर लिया और ऑटोग्राफ मांगने लगे।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की कामयाबी से जलभुन गया था ये सुपरस्टार, बंद कमरे फूट-फूटकर रोया

Rajesh Khanna and Amitabh Bachchan unknown and interesting facts
राजेश खन्ना
अमिताभ बच्चन का ऐसा रूप देख राजेश खन्ना के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें ऐसा सदमा लगा कि खुद को संभाल नहीं पाए और घर आकर बंद कमरे में फूट-फूटकर खूब रोए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed