{"_id":"5c25f156bdec2256c106e1d6","slug":"rajesh-khanna-and-twinkle-khanna-birthday-special-here-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विंकल को एक्ट्रेस नहीं बनाना चाहते थे राजेश खन्ना, दोनों की ये तस्वीरें यकीनन नहीं देखी होंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विंकल को एक्ट्रेस नहीं बनाना चाहते थे राजेश खन्ना, दोनों की ये तस्वीरें यकीनन नहीं देखी होंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rajesh khanna, twinkle khanna
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जतिन खन्ना यानी राजेश खन्ना का जन्म आज ही के दिन साल 1942 में हुआ था। राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार और असली सुपरस्टार माना जाता है। साल 1969 से लेकर 1971 तक राजेश खन्ना ने लगातार 15 हिट फिल्में दीं। जो कि आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है।
2 of 5
rajesh khanna with family
- फोटो : file photo
राजेश खन्ना की बेटी ट्विकंल खन्ना का जन्म भी आज ही हुआ था। ट्विंकल खन्ना 44 साल की हो चुकी हैं। फिल्म मेेला के फ्लॉप हो जाने के बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी कर ली। फिलहाल वो बतौर राइटर काम कर रही हैं। ट्विंकल और अक्षय कुमार के एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा हैं।
3 of 5
rajesh khanna, twinkle khanna
- फोटो : file photo
अक्षय कुमार भले ही बाद में राजेश खन्ना के दामाद बने लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब राजेश खन्ना से मिलने के लिए अक्षय को घंटों इंतजार करना पड़ा था। बात उस वक्त की है जब अक्षय अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। साल 1990 में राजेश खन्ना ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म जय शिव शंकर का ऐलान कर दिया था। फिल्म में रोल के लिए ही अक्षय, राजेश खन्ना के ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajesh khanna
- फोटो : Indian Express
करीब 3-4 घंटे इंतजार के बाद भी अक्षय कुमार राजेश खन्ना से नहीं मिल पाए। उन्हें बाहर से ही बोल दिया गया कि राजेश खन्ना उनसे नहीं मिल सकते। उस वक्त अक्षय कुमार को भी नहीं पता था कि एक दिन वो उन्हीं की बेटी ट्विंकल से शादी करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
rajesh khanna
- फोटो : Indian Express
राजेश खन्ना ट्विंकल खन्ना के लेखन के हमेशा कायल रहे। दरअसल, वो चाहते थे कि ट्विंकल खन्ना राइटिंग का प्रोफेशन चुनें। ट्विंकल अक्सर सोशल मीडिया पर पिता राजेश खन्ना की याद में पुरानी तस्ववीरें शेयर करती रहती हैं। राजेश खन्ना भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिल में हमेशा रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।