फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजेश खन्ना की गाड़ी की धूल से लड़कियां भरती थीं अपनी मांग, कुछ ऐसा था पहले सुपरस्टार का स्टारडम

Sat, 29 Dec 2018 06:10 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 29 Dec 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
rajesh khanna birthday special story with details
राजेश खन्ना

राजेश खन्ना सही मायने में भारतीय फिल्म उद्योग के पहले सुपर स्टार थे। उनके बालों का स्टाइल हो, या गुरु कॉलर वाली शर्ट पहनने का तरीका हो या पलकों को हल्के से झुकाकर गर्दन टेढ़ी कर निगाहों के तीर छोड़ने की अदा, उन्होंने सिनेमा प्रेमियों की पूरी एक पीढ़ी को सम्मोहित कर रखा था। राजेश खन्ना पर बहुचर्चित किताब 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' लिखने वाले यासिर उस्मान बताते हैं, "बंगाल की एक बुजुर्ग महिला थीं। उनसे मैंने पूछा कि राजेश खन्ना क्या थे आपके लिए? उन्होंने कहा कि आप नहीं समझेंगे। जब हम उनकी फिल्म देखने जाते थे तो हमारी और उनकी बाकायदा डेट हुआ करती थी।"

rajesh khanna birthday special story with details
rajesh khanna

हम मेकअप करके, ब्यूटी पार्लर जाकर, अच्छे कपड़े पहनकर जाते थे और हमें लगता था कि वो जो पर्दे की तरफ़ से पलकें झपका रहे हैं या सिर झटक रहे हैं या मुस्करा रहे हैं, वो सिर्फ हमारे लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हॉल में बैठी हर लड़की को ऐसा ही महसूस होता था। जिस मास 'हिस्टीरिया' की लोग बात करते हैं, उसके अनगिनत किस्से मुझे सुनने को मिले कि कैसे उनकी सफेद गाड़ी, लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से गुलाबी हो जाती थी और कैसे उनकी गाड़ी की धूल से लड़कियां अपनी मांग भरती थीं। ये सुने-सुनाए नहीं, बल्कि रियल किस्से हैं।

rajesh khanna birthday special story with details
राजेश खन्ना

1965 में राजेश खन्ना ने यूनाएटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफ़ेयर प्रतिभा खोज अभियान में बाज़ी मारी थी। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. यासिर उस्मान बताते हैं, "यूनाएटेड प्रोड्यूसर्स में बीआर चोपड़ा, जी पी सिप्पी और शक्ति सामंत जैसे निर्देशक हुआ करते थे।" "ये सब मिलकर कुछ अच्छे अभिनेता ढ़ूंढ़ने का काम कर रहे थे। इसमें काफी लोग चुने गए थे जैसे विनोद मेहरा, राजेश खन्ना और फरीदा जलाल। राजेश खन्ना से पूछा गया कि आप क्या सुना सकते हो तो उनका थियेटर का एक मशहूर डायलॉग था, वो उन्होंने सुना दिया और अंतत: उनका चुनाव हो गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
rajesh khanna birthday special story with details
राजेश खन्ना

"जीपी सिप्पी साहब ने सबसे पहले उन्हें एक फ़िल्म 'राज' दी, जिसमें उनका डबल रोल था. इसके बाद उन्होंने चेतन आनंद की 'आख़िरी खत' साइन की। लेकिन 'आख़िरी ख़त' पहले रिलीज़ हुई और फ्लॉप हो गई। राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। "मैंने लोगों से पूछा कि क्या ये 'राज़' के वक्त से ही था तो पता चला कि शुरू से ही ऐसा था। जब पहले दिन इनकी शूटिंग थी तो इन्हें सुबह आठ बजे बुलाया गया था लेकिन ये आदत के मुताबिक 11 बजे पहुंचे। सब लोग देख रहे थे कि ये तो नया लड़का है, उनका पहला शूट है, ऐसा कैसे कर सकता है। कुछ लोगों ने उन्हें घूरकर देखा। थोड़ी डांट भी लगाई सीनियर टेक्नीशियंस ने।

विज्ञापन
rajesh khanna birthday special story with details
rajesh khanna

इन्होंने कहा देखिए ऐक्टिंग और करियर की ऐसी की तैसी। मैं किसी भी चीज के लिए अपना लाइफ-स्टाइल नहीं बदलूंगा। तो सब खामोश हो गए। इस तेवर के साथ दो ही चीज़ें होती हैं। या तो आदमी बहुत ऊपर जाता है या बहुत नीचे जाता है। जिस फ़िल्म ने राजेश खन्ना को राष्ट्रीय पहचान दी, वो थी 'आराधना'। यूं तो ये फिल्म बनाई गई थी शर्मिला टैगोर के लिए, लेकिन इसने 'लॉन्च' किया राजेश खन्ना को। 'बॉलीवुड न्यूज सर्विस' के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रहेजा बताते हैं, "मुझे अभी तक याद है कि मेरा बड़ा भाई गोपाल अपनी गर्लफ़्रेंड को 'इंप्रेस' करने के लिए 'मेरे सपनों की रानी' गाना इतनी जोर से बजाया करता था कि सामने की बिल्डिंग में रहने वाली उस लड़की को वो साफ़ सुनाई देता था।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed