{"_id":"5d301d218ebc3e6ca06b663a","slug":"rajesh-khanna-death-anniversary-his-last-rites-performed-as-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफेद फूलों से सजे ट्रक में निकली थी राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा, बारिश में उमड़ी थी लाखों की भीड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सफेद फूलों से सजे ट्रक में निकली थी राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा, बारिश में उमड़ी थी लाखों की भीड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2012, तारीख 18 जुलाई। एक खबर ने सबको उदास कर दिया था। सुपर स्टार राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो स्टार जो कहता था ''जिंदगी एक सफर है सुहाना...यहां कल क्या हो किसने जाना'' अब अपने फैंस के बीच नहीं था। 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना का लीवर के संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। वह तब 69 वर्ष के थे। आज राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है।
2 of 6
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
राजेश खन्ना ने अपने बॉलीवुड करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1966 में आई फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखा था। बस इसी के बाद से उनका सुपरस्टार बनने का सफर शुरू हो गया। राजेश खन्ना का 69 से लेकर 75 तक का जो समय था उसकी तुलना किसी ने नहीं की जा सकती। यही स्टारडम दखने को मिला था उनकी अंतिम यात्रा के दौरान।
3 of 6
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा उनके बांद्रा स्थित निवास 'आशीर्वाद' से शुरू हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को पारदर्शी ताबूत में सफेद फूलों से सजे मिनी ट्रक में रखा गया था और उनके साथ उनके फैंस की भारी भीड़ चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा
- फोटो : instagram
बारिश हो रही थी लेकिन फैंस उनके पीछे पीछे चले जा रहे थे। यह वैसी ही विदाई थी, जिसके राजेश योग्य थे। उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ को चाहते हुए भी नहीं रोका जा सका गया था। साथ में थे पत्नी डिम्पल कपाड़िया, उनकी छोटी बेटी रिंकी और दामाद अक्षय कुमार।
विज्ञापन
5 of 6
राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा
- फोटो : Twitter
जिस सितारे ने लगातार 15 हिट फिल्में दीं, जिसकी एक झलक पाने के लिए हज़ारों लोग लाइन लगाकर खड़े रहते थे उसकी अंतिम यात्रा भी ऐसी ही थी। राजेश खन्ना को सफेद रंग से बहुत प्यार था। वह अक्सर सफेद रंग की गाड़ी से चला करते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी अंतिम यात्रा में सफेद रंग के फूल लगाए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।