फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोती-कुर्ता पहने रजनीकांत ने चलाई ये महंगी कार, सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही तस्वीर

Thu, 23 Jul 2020 05:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jul 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth drive Lamborghini car photos goes viral
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले सुपरस्टार रजनीकांत अपनी निजी जिदंगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने के चलते भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अपने देसी स्टाइल और स्टारडम के कारण भी रजनीकांत दर्शकों की पहली पसंद हैं। इन दिनों थलाइवा की एक तस्वीर चर्चा में हैं। 

Rajinikanth drive Lamborghini car photos goes viral
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में रजनीकांत कार चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर सफदे दाढ़ी और चेहरे पर मास्क दिखाई दे रहा है। तस्वीर में रजनीकांत सफेद कलर का कुर्ता और धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस लुक में वह करोड़ों रुपये की लैंबॉर्गिनी कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 
 

Rajinikanth drive Lamborghini car photos goes viral
बेटियों के साथ रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में रजनीकांत लैंबॉर्गिनी कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुर्ता और धोती में सुपरकार चलाते हुए अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक तस्वीर में दिख रही लैंबॉर्गिनी की कीमत तीन करोड़ रुपये के आसपास है और यह कार रजनीकांत की नहीं बल्कि उनकी बेटी सौंदर्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth drive Lamborghini car photos goes viral
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत ने इस कार का इस्तेमाल मंगलवार को केलांबकम अपने घर से अपने फार्महाउस जाने के लिए किया था। इस दौरान उनकी यह तस्वीर ली गई थी। हालांकि इस तस्वीर को लेकर कुछ विवाद भी देखने को मिल रहा है और पूछा जा रहा है कि लॉकडाउन के बीच एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए क्या रजनीकांत के पास परमिशन पास था। बात करें रजीनकांत की फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म दरबार में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Rajinikanth drive Lamborghini car photos goes viral
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म दरबार जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजीनकांत के साथ नयनतारा और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म दरबार का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया था। रजनीकांत की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में रजनीकांत ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। 

पढ़ें: मान्यता को मॉम कहकर बुलाते हैं संजय दत्त, पत्नी के जन्मदिन पर किया ये दिलचस्प खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed