{"_id":"5c34833abdec2256b914510e","slug":"rajinikanth-film-petta-collect-32-85-crore-with-advance-booking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' ने एक दिन में एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' ने एक दिन में एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़
Tue, 08 Jan 2019 06:27 PM IST
Anupam Prasun
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anupam Prasun
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
petta
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म पेट्टा इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म 2.0 के बाद थलाइवा अपने फैंस को न्यू ईयर पर फिल्म पेट्टा का खास तोहफा दे रहे हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के बीच रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।
पेटा
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रजनीकांत की फिल्म पेट्टा अपने पहले दिन धमाकेदार कमाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि दर्शक पेट्टा की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही करीब 32.85 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए हैं। वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पेट्टा अपने पहले दिन अच्छी-खासी कमाई करेगी।
petta
- फोटो : file photo
ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले ही दिन करीब 35 से 40 करोड़ रुपए कलेक्शन कर सकती है। फिल्म पेट्टा 2800 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
petta
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो इस फिल्म में रजनीकांत अब तक की अपनी सभी फिल्मों से बेहद अलग दिख रहे हैं। पेट्टा में वह काफी यंग लुक में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में थलाइवा गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि पेट्टा का अर्थ इलाका है। फिल्म में रजनीकांत का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्टर कर रहे हैं।
विज्ञापन
2.0
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि फिल्म पेट्टा से बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ की फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 2.0 रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया हुआ है।