फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत की 'पेट्टा' रिलीज के कुछ घंटे बाद हुई Leak, यहां से HD प्रिंट में फिल्म डाउनलोड कर रहे लोग

Fri, 11 Jan 2019 09:05 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 11 Jan 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth film Petta leak online on release date
Petta - फोटो : social media
बीते कुछ समय से बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों के लीक होने की खबरों ने काफी तूल पकड़ा है। हाल ही में कई बड़े स्टार की फिल्में या तो रिलीज से पहले या फिल्म रिलीज के तुरंत बार ऑनलाइन लीक हो गईं। इस कड़ी में अब सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का नाम भी शामिल हो गया है।
Rajinikanth film Petta leak online on release date
petta - फोटो : file photo
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म पेट्टा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म 2.0 के बाद थलाइवा के फैंस पेट्टा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच रजनीकांत और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक,  गुरुवार को तमिल में रिलीज हुई और आज हिंदी में रिलीज होने जा रही पेट्टा रिलीज वाले ही दिन ऑनलाइन लीक हो गई है।
Rajinikanth film Petta leak online on release date
petta - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो गुरुवार को जैसे ही पेट्टा रिलीज हुई उसके कुछ घंटे बाद पेट्टा का एचडी प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध बताया जाने लगा। इससे फिल्म के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पता हो कि पेट्टा से पहले रजनीकांत की पिछली फिल्म 2.0 भी रिलीज के बाद ही लीक हो गई थी। इस दौरान करीब 12 हजार वेबसाइट्स को ब्लॉक किया गया था ताकि फिल्म को लीक के नुकसान से बचाया जा सके, लेकिन तमिल रॉकर्स नाम की वेबसाइट ने फिर भी फिल्म को लीक कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth film Petta leak online on release date
petta - फोटो : file photo
इसके अलावा पिछले महीने रिलीज हुई कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ भी तमिलरॉकर्स पर लीक हुई थी। इन फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्मों ऑनलाइन लीक हुई। लीक होने की वजह से इन फिल्मों की काफी खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बात करें पेट्टा की तो यह 2800 स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।
विज्ञापन
Rajinikanth film Petta leak online on release date
पेटा - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो इस फिल्म में रजनीकांत अब तक की अपनी सभी फिल्मों से बेहद अलग दिख रहे हैं। पेट्टा में वह काफी यंग लुक में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में थलाइवा गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि पेट्टा का अर्थ इलाका है। फिल्म में रजनीकांत का एक्शन के साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्टर कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed