फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर-आलिया की सगाई से लेकर 'पेट्टा' के लीक होने तक, ये हैं बॉलीवुड जगत की बड़ी खबरें

Fri, 11 Jan 2019 09:01 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 11 Jan 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt engagement date fix and film petta leak bollywood top news
ranbir alia
रणबीर-आलिया की सगाई की डेट आई सामने


बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जल्द ही सगाई करने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के नामी कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के सितारे रणबीर और मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया की सगाई आगामी जून में हो सकती है। पिछले एक साल से रणबीर और आलिया के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें मीडिया में थीं। 

रणबीर और आलिया की इस महीने होने जा रही है सगाई, परिवारवालों ने शुरू की तैयारियां
ranbir kapoor and alia bhatt engagement date fix and film petta leak bollywood top news
HRITIK ROSHAN
ऋतिक रोशन की बर्थडे की तस्वीरें

10 जनवरी को ऋतिक रोशन ने अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट किया । इस मौके पर वो अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आए । ऋतिक के बर्थडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । बर्थडे पार्टी में उनकी करीबी दोस्त सोनाली बेंद्रे और गायत्री ओबेरॉय पहुंचीं । वहीं तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन के बीच पार्टी में करीबियां दिखाई दीं । 
ranbir kapoor and alia bhatt engagement date fix and film petta leak bollywood top news
rakesh roshan
ऋतिक रोशन ने सर्जरी के बाद शेयर की राकेश रोशन की फोटो

हाल ही में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन को कैंसर होने की खबर आई । राकेश रोशन की सर्जरी वाली दिन ही ऋतिक ने इस बात का खुलासा किया था । अब सर्जरी के बाद राकेश रोशन की पहली तस्वीर सामने आई है । ऋतिक ने अपना 45वां बर्थडे पिता के साथ सेलीब्रेट किया । इस फोटो में राकेश रोशन के साथ उनका पूरा परिवार दिख रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt engagement date fix and film petta leak bollywood top news
deepika padukone
विराट कोहली और दीपिका पादुकोण बने सबसे महंगे सेलेब्रिटी

वैश्विक मूल्यांकन से जुड़ी कंपनी डफ एण्ड फेल्प्स ने भारत के सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाले लोगों की सूची जारी की है । इसमें विराट कोहली और दीपिका पादुकोण टॉप पर हैं । कोहली ने नवंबर, 2018 तक 24 ब्रांडों का प्रचार किया । वहीं दीपिका ने नवंबर, 2018 तक 21 कंपनियों का प्रचार किया । दीपिका की ब्रांड वैल्यू 10.25 करोड़ डॉलर आंकी गई है ।
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt engagement date fix and film petta leak bollywood top news
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
कैरेबियन से प्रियंका-निक की हनीमून की तस्वीरें आई सामने

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ कैरेबियन में हनीमून मना रही हैं । कैरेबियन से प्रियंका-निक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं । निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है । इससे पहले दोनों ने लंदन में क्रिसमस मनाया था । वहीं न्यू ईयर पार्टी स्विट्जरलैंड में सेलीब्रेट की थी ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed