{"_id":"5c380592bdec227347764369","slug":"ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-will-get-married-in-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर और आलिया की इस महीने होने जा रही है सगाई, परिवारवालों ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर और आलिया की इस महीने होने जा रही है सगाई, परिवारवालों ने शुरू की तैयारियां
Fri, 11 Jan 2019 08:28 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जल्द ही सगाई करने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड के नामी कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के सितारे रणबीर और मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया की सगाई आगामी जून में हो सकती है। पिछले एक साल से रणबीर और आलिया के आपस में डेट करने की खबरें मीडिया में थीं।
alia bhatt and ranbir kapoor
- फोटो : file photo
हाल ही में दोनों न्यूयॉर्क में नया साल मनाकर लौटे हैं, जहां रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने उन्हें तोहफे में अंगूठी दी थी, जिस पर एआर लिखा हुआ था। मुंबई के एक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक, रणबीर की मां नीतू कपूर कई बार आलिया और उसकी मां के साथ अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।
ranbir kapoor and alia bhatt
दोनों के परिवार ने जून में उनके सगाई करने को हरी झंडी दिखा दी है। सगाई के बाद इसी साल के अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। गौरतलब है कि अंगूठी से पहले रिद्धिमा कपूर आलिया को हीरे से जड़ा एक महंगा ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर चुकी हैं। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
- फोटो : file photo
आलिया ने नए साल का जश्न भी रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क में मनाया था। नए साल के जश्न की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर , नीतू कपूर, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर , उनके दामाद भरत साहनी और बेटी समारा भी मौजूद थी।
विज्ञापन
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
- फोटो : file photo
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी एक साथ दिखाई देंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर है। ब्रह्मास्त्र के सेट से भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ऐसी कई तस्वीरें वायरल हुई जिससे साबित होता है कि यह दोनों प्यार के रिश्ते में हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने की संभावना है।