{"_id":"5c36fcd3bdec22571463e4d3","slug":"regional-cinema-rajnikanth-petta-and-ajith-viswasam-gave-best-gift-to-fans-on-pongal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोंगल वीक में साउथ के 2 स्टार्स आमने-सामने, एक ओर रजनीकांत की पेट्टा तो दूसरी तरफ अजित की 'विश्वासम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोंगल वीक में साउथ के 2 स्टार्स आमने-सामने, एक ओर रजनीकांत की पेट्टा तो दूसरी तरफ अजित की 'विश्वासम'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ajith, rajnikanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पोंगल वीक में दो सुपरस्टार की फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली रजनीकांत की 'पेट्टा' और दूसरी अजित की 'विश्वासम'। दोनों ही सुपरस्टार्स का एक दूसरे से तगड़ा मुकाबला होने वाला है। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के बाद ही साफ हो पाएगा कि किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बाजी मारी है।
2 of 6
Viswasam
सबसे पहले बात करते हैं अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' की। सोशल मीडिया पर अजित कुमार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में रही। 'विश्वासम' में अजित कुमार के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं। अजित कुमार को थाला (Thala) के नाम से भी पहचाना जाता है जो कि ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को पहले दिन अच्छा कलेक्शन मिलेगा।
3 of 6
petta
अब बात करते हैं रजनीकांत स्टारर फिल्म पेट्टा की। पेट्टा रजनीकांत की उन फिल्मों में गिनी जा सकती है जिसे लेकर काफी कम बज दिखाई दे रहा। बात अगर कमाई की जाए तो रजनीकांत की फिल्में उनके नाम से ही अच्छा खासा कलेक्शन जुटाने में कामयाब रहती हैं। इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
petta
पेट्टा को तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपथी, सिमरन बग्गा लीड रोल में हैं। रजनीकांत की इस फिल्म को फेस्टिव वीक का फायदा मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। पेट्टा एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 6
ajith, rajnikanth
रजनीकांत की पेट्टा की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर अजित कुमार की फिल्म ‘विश्वासम’ से हुई है ऐसे में फैंस को ये तय करना पड़ेगा कि वो किसकी फिल्म देखना चाहते हैं। कलेक्शन सामने आने के बाद ही ये बात साफ हो पाएगी कि बॉक्स ऑफिस पर इस बार किस सुपरस्टार ने अपना कब्जा जमाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।